---विज्ञापन---

Netflix पर मौजूद है 10 एपिसोड वाली जॉम्बी थ्रिलर सीरीज, हर सीन में होगा डर और खौफ का एहसास

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो तमाम फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, जो कि सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई हैं. इन कहानियों को कई बार लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी कोरियन ड्रामा सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं. जिसमें ना सिर्फ सस्पेंस है, बल्कि यह एक बेहतरीन जॉम्बी थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज के हर सीन में डर और खौफ का एहसास होगा कि मानों कब क्या होने वाला है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह एक कोरियन ड्रामा सीरीज है. यह सीरीज जॉम्बी हमले के बारे में है कि कैसे पूरा शहर जॉम्बी बन जाता है. इस सीरीज का हर सीन आपके दिल और दिमाग में तनाव पैदा करता है.

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स वेब सीरीज स्वीट होम की. यह सीरीज दिसंबर 2020 में आई थी और इसके अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं. जिसे अरबों के व्यूज मिले हैं.इस सीरीज में लीड एक्टर सॉन्ग कांग, गो मिन सी, गो यून जंग, ली जो ह्यून जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. इसका डायरेक्शन ली यूंग बुक ने किया है, जो कि गोबलिन और मिस्टर सनशाइन जैसे शोज को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं.

सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक डराने वाले जॉम्बी थ्रिलर है.जो कि एक लड़के पर बनी है, जो एक नई जगह पर रहने पहुंचता है और अचानक वहां पर एक मॉन्स्टर जैसे दिखने वाला जॉम्बी लोगों पर हमला करता है.

हालांकि बाद में पता चलता है कि पूरे शहर में जॉम्बी का आतंक फैल चुका है और जो जिसको भी वो जॉम्बी काट लेते हैं वह भी राक्षस बन जाता है. इन जॉम्बी से लड़ने के लिए उस जगह पर रहने वाले सभी लोग एक दूसरे को बचाने की और मदद करने की कोशिश करते हैं.

होम स्वीट के पहले सीजन को 2.1 अरब से भी ज्यादा बार देखा गया है. नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के पहले सीजन के 10 एपिसोड्स हैं और इसे आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है. कहानी बेहद खतरनाक और दिमाग हिला देने वाली है.

First published on: Feb 23, 2026 07:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.