---विज्ञापन---

Netflix पर आई 2 घंटे 8 मिनट की क्राइम थ्रिलर ने काटा गदर, सीधे नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

ओटीटी पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म धूम मचा रही है, जिसकी कहानी लोगों को हैरान कर रही है, कदम-कदम पर सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाला ट्वीस्ट लोगों को दिनाग को हिला रहा है, ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स में स्ट्रीम हुई है, और आते ही इसने गदर काट दी है, टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.

सस्पेंस, ट्विस्ट और दमदार कहानी से भरी ये फिल्म जैसे ही Netflix पर आई, सीधे ट्रेंडिंग में नंबर 1 पर पहुंच गई. थिएटर्स के बाद भी फिल्म का ऐसा क्रेज देखना बताता है, कि दर्शकों को ये कहानी कितनी पसंद आ रही है.

हम बात कर रहे हैं Vadh 2 की, जिसने ओटीटी पर आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. करीब 2 घंटे 8 मिनट की ये फिल्म अपने टाइट स्क्रीनप्ले और इंटेंस माहौल के कारण शुरू से आखिरी तक बांधे रखती है. IMDb पर भी इसे अच्छी रेटिंग मिली है, जो इसकी पॉपुललैरिटी को और मजबूत बनाती है.

फिल्म में Sanjay Mishra और Neena Gupta लीड रोल में नजर आते हैं. दोनों की दमदार एक्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है. खास बात ये है, कि ये फिल्म 2022 में आई 'वध' की स्पिरिचुअल सीक्वल है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह नई और अलग है.

कहानी मध्य प्रदेश की एक जेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक थका-हारा, रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुका गार्ड और एक महिला कैदी के बीच अजीब लेकिन भावनात्मक रिश्ता बनता है. इसी बीच एक खतरनाक कैदी के गायब होने की घटना सब कुछ बदल देती है. इसके बाद शुरू होती है, एक ऐसी जांच, जो हर मोड़ पर नया सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट लेकर आती है.

फिल्म का डायरेक्शन जसपाल सिंह संधू ने किया है, जिन्होंने कहानी को बेहद सधी हुई और दिलचस्प तरीके से पेश किया है. वहीं, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है.

'वध 2' सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि ये इंसानी भावनाओं, अपराध और नैतिकता के बीच की पतली रेखा को भी दिखाती है. यही वजह है, कि दर्शक इसे सिर्फ देख ही नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर जमकर इसकी चर्चा भी कर रहे हैं.

अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो 'वध 2' आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

First published on: Apr 05, 2026 04:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.