Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

नाग-नागिन की थ्रिलिंग कहानी, चुटकीभर बजट में बनीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फोड़ दिए थे कई रिकॉर्ड

50 साल पहले आई इस सुपरहिट फिल्म में हिंदी सिनेमा के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल थे. फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. साल 1976 में आई इस फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

महज डेढ़ करोड़ रुपये के बजट में बनीं इस फिल्म ने अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया था. फिल्म की कहानी इच्छाधारी नाग-नागिन के प्यार पर आधारित थी. इसकी स्टारकास्ट में एक से बढ़कर एक बड़े कलाकार शामिल थे.

हम बात कर रहे हैं साल 1976 की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म नागिन की, जिसकी कहानी आज भी बेहद पसंद की जाती है. फिल्म की कहानी ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. इसमें शामिल एक्ट्रेस की रातोंरात किस्मत बदल गई.

फिल्म 'नागिन' में एक्ट्रेस रीना रॉय और जितेंद्र कपूर लीड रोल में थे. रीना ने इच्छाधारी नागिन और जितेंद्र कपूर ने नाग का किरदार निभाया था. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

जितेंद्र कपूर और रीना रॉय के अलावा इस फिल्म में सुनील दत्त, फिरोज खान, विनोद मेहरा, रेखा, जीतेंद्र, संजय खान, मुमताज, कबीर बेदी, विनोद मेहरा, अनिल धवन, योगिता बाली, रंजीत, जगदीप और प्रेमनाथ जैसे कलाकार शामिल थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'नागिन' का बजट 1.5 करोड़ रुपये था. वहीं इसने बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ से ज्यादा की धुआंधार कमाई की थी. ये फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी. इसके गाने आज भी सुपरहिट हैं. आप इसे Prime Video और YouTube पर देख सकते हैं.

First published on: Feb 16, 2026 03:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.