Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

इस हफ्ते Box Office पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में, देखने को मिलेगा जबरदस्त क्लैश

फरवरी के तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस हफ्ते एक-दो नहीं, बल्कि 5 जबरदस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं.

दो दीवाने शहर में- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ है. ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में सिद्धांत और मृणाल के अलावा इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा राजा मिश्रा और मोना अम्बेगांवकर भी शामिल हैं. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी.

वीर मुरारबाजी- ये फिल्म मराठा वीर मुरारबाजी के जीवन पर आधारित है. फिल्म में अंकित मोहन, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, तनिषा मुखर्जी, प्राजक्ता गायकवाड़ और हरीश दुधाड़े शामिल हैं. इसे अजय अरेकर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 19 फरवरी को रिलीज हो रही है.

अस्सी- तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा कनी कुश्रुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अयूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा शामिल हैं. इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है.

शतक : संघ के 100 वर्ष- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित ये फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन आशीष मल्ल ने किया है.

शेल्टर होम- ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो इसी 20 फरवरी को रिलीज हो रही है. इसमें राजवीर सिंह, सनिषा मौर्य उर्जन इच्छापुरिया, दिव्या त्यागी और निषाद राज राणा शामिल है.

First published on: Feb 16, 2026 07:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.