---विज्ञापन---
बॉलीवुड का वो डायरेक्टर, जिसने अपनी सगी बहन की बेटी से की शादी, दीं कई ब्लाॅकबस्टर

फिल्मी जगत के इस सितारे ने एक ऐसी हरकत की, हर कोई हैरान रह गया. डायरेक्टर ने अपनी सगी बहन की बेटी को ही अपना प्यार चुन लिया और घरवालों के खिलाफ जाकर शादी रचाई. बॉलीवुड को इस डायरेक्टर ने कई शानदार फिल्में दीं, लेकिन हमेशा विवादों में बने रहे. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं भारतीय सिनेमा को 'गाइड' जैसी महान फिल्म देने वाले डायरेक्टर विजय आनन्द की, जिन्हें फिल्म जगत प्यार से 'गोल्डी' कहता था. विजय आनंद बॉलीवुड के महान डायरेक्टर्स में से एक रहे हैं.

50-60 के दशक में उनका कोई मुकलबला नहीं था. विजय आनंद ने ऐसी-ऐसी फिल्में बनाई, जो आज भी एक मास्टरपीस हैं. उन्होंने ऐसे कई सिनेमाई चमत्कार किए, जिससे लोग आज भी प्रेरणा लेते हैं.

70 के दशक में विजय आनंद के जीवन में काफी कंट्रोवर्सी हुई. उन्होंने अपनी भांजी (बड़ी बहन की बेटी) सुषमा से शादी कर ली. उनके इस कदम ने उस दौर में भारी हंगामा खड़ा कर दिया था. परिवार और समाज के कड़े विरोध के बावजूद, उन्होंने ने परवाह नहीं की और अपनी भांजी से शादी रचाई.

अपने छोटे भाई देव आनंद के करियर में भी विजय आनंद का बहुत बड़ा हाथ था. उन्होंने अपनी फिल्मों से देव आनंद को बॉलीवुड का सबसे चहेता स्टार बना दिया.

विजय आनंद स्वभाव से थोड़े अंतर्मुखी थे. उन्होंने फिल्म 'कोरा कागज' और 'तेरे मेरे सपने' में बेहद संवेदनशील और जटिल किरदार निभाए हैं. 90 के दशक में विजय आनद ने टीवी सीरियल 'तहकीकात' में 'डिटेक्टिव सैम डिसिल्वा' का किरदार निभाया, जो आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है.

फरवरी 2004 को 70 वर्षीय विजय आनंद को हार्ट अटैक आया और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने पहले ही उन्हें बाईपास सर्जरी की सलाह दी थी, लेकिन विजय आनंद ने अपने शरीर के साथ कोई भी छेड़छाड़ (सर्जरी) करवाने से इनकार कर दिया था. 23 फरवरी 2004 की सुबह उनका देहांत हो गया.