---विज्ञापन---
OTT पर तहलका मचा रही Sunny Leone की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी है लाजवाब

Sunny Leone Movie: 3 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. यहां आते ही इस मूवी ने कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और टॉप पर ट्रेंड करने लगी है. फिल्म में एक्ट्रेस सनी लियोनी लीड रोल में हैं.

कई फिल्मों ऐसी होती हैं जो सिनेमाघरों में कुछ खास नहीं कर पाती, लेकिन ओटीटी पर आते ही छा जाती हैं. ये फिल्म भी कुछ ऐसी ही है. हाल ही में इस 3 साल पुरानी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज किया गया. यहां आते ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है.

हम बात कर रहे राहुल भट्ट और सनी लियोनी स्टारर फिल्म कैनेडी (Kannedy) की, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. साल 2023 में आई इस क्राइम थ्रिलर को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज किया गया है.

कैनेडी मूवी की कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनियावालों के लिए मर चुका है. वो पुलिस ऑफिसर टैक्सी ड्राइवर का काम करने लगता है और वेश बदलकर एक-एक करके अपने दुश्मनों को मौत के घाट उतारने लगता है.

फिल्म की आगे की कहानी में एक हसीना की एंट्री से उसके प्लान का समीकरण बदलने लगता है और वह अपने दुश्मन से बदला लेने के लिए और अधिक आतुर होने लगता है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म आपको बेहद पसंद आएगी.

राहुल भट्ट और सनी लियोनी स्टारर इस मूवी को ओटीटी पर खूब प्यार मिल रहा है. अगर आप भी सस्पेंस, मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर कुछ देखना चाहते हैं, तो एक बार आपको कैनेडी जरूर देख लेनी चाहिए. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.