---विज्ञापन---

करीना कपूर बनी ‘स्नो व्हाइट’ अनुष्का शर्मा बनी ‘सिंड्रेला’, AI ने बॉलीवुड की हसीनाओं को बनाया डिज्नी की प्रिंसेस

AI Create Bollywood Actress Into Disney Princesses: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हमेशा अपनी यूनिक फिल्मों और खूबसूरत एक्ट्रेस के लिए हमेशा से पहचाना जाता है. हाल ही में एआई ने बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं को डिज्नी की प्रिंसेस के रूप में दिखाया. इस एआई-जनरेटेड लुकबुक में करीना कपूर 'स्नो व्हाइट' बनी और अनुष्का शर्मा 'सिंड्रेला' बनी.

Kareena Kapoor As Snow White: वीडियो की शुरुआत में करीना कपूर 'स्नो व्हाइट' के लुक में नजर आती हैं. उन्होंने क्लासिक हाई कॉलर वाला नीली मखमली चोली और सिग्नेचर लाल और नीले रंग की फूली हुई आस्तीनों वाली ड्रेस पहने हुए हैं.

Kangana Ranaut as Merida: वहीं, इस एआई वीडियो में कंगना ने ब्रेव की मेरिडा के जोशीले अंदाज दिखाई दी. उन्होंने घने लाल घुंघराले बालों के साथ, डार्क ग्रीन कलर गाउन पहना हुआ था.

Alia Bhatt as Mulan: इस एआई वीडियो में आलिया भट्ट वॉरियर प्रिंसेस मुलान के किरदार दिखाई दे रही हैं. वो ट्रेडिशनल चाइनीज कवच ​​पहने चमकती तलवार पकड़े हुए दिख रही हैं.

Deepika Padukone as Jasmine: वहीं, वीडियो में एआई ने दीपिका पादुकोण को अग्राबाह की राजकुमारी जैस्मीन बनाया है. वो नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Priyanka Chopra as Moana: वीडियो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा साहसिक राजकुमारी मोआना के रूप में नजर आई. जहां उन्होंने ट्रेडिशनल तापा कपड़े की शॉल, लाल रंग की पैटर्न वाली चोली और शंख का हार पहना हुआ है.

Anushka Sharma as Cinderella: इस वीडियो में अनुष्का शर्मा 'सिंड्रेला' बनी हुई दिखाई दी. दुनिया की सबसे फेमस गरीबी से अमीरी तक पहुंचने वाली क्लासिक कहानी की हीरोइन अनुष्का शर्मा बनी.

First published on: Apr 05, 2026 05:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.