Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

पहली डिलीवरी के बाद पागलपन से जूझने लगीं थीं काजोल, बेटी न्यासा के जन्म के बाद बुरा था हाल, एक्ट्रेस ने पलटे अतीत के पन्ने

बॉलीवुड की चुलबुली और मजबूत इमेज वाली एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी का ऐसा सच शेयर किया है, जिसने हर मां को सोचने पर मजबूर कर दिया. काजोल ने बताया कि बेटी न्यासा देवगन के जन्म के बाद वो मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थीं, और उन्होंने खुद को दुनिया से लगभग काट लिया था.

काजोल ने कहा, कि मां बनना खुशी जरूर देता है, लेकिन इसके साथ एक महिला के अंदर बहुत बड़े बदलाव भी आते हैं. न्यासा के जन्म के बाद उनके लिए वो वक्त आसान नहीं था. उन्होंने खुलासा किया, कि डिलीवरी के बाद शुरुआती छह महीनों तक वो किसी से नहीं मिलीं और जानबूझकर सब से दूरी बना ली.

इंटरव्यू में बातचीत के दौरान काजोल ने बताया, कि उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को साफ मैसेज भेज दिया था. इस लिस्ट में करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसे नाम भी शामिल थे. काजोल ने कहा था, 'अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते हो, तो अगले छह महीने तक मुझसे मिलने मत आना. मुझे अकेला छोड़ दो, क्योंकि मुझे फोकस करना है.'

काजोल के मुताबिक, उस वक्त उन्हें लग रहा था, कि ये जिम्मेदारी उनके जीवन की सबसे अहम चीज है, और वो इसमें कोई गलती नहीं करना चाहती थीं. उन्होंने खुद को पूरी तरह मां की भूमिका में झोंक दिया था. भले ही इसके लिए उन्हें अपने करीबी लोगों से दूरी ही क्यों न बनानी पड़ी.

बता दें, काजोल ने अजय देवगन से साल 1999 में शादी की थी. 2003 में न्यासा का जन्म हुआ था, और फिर 2010 में बेटे युग देवगन ने इस परिवार को पूरा किया. दोनों बच्चे अकसर सोशल मीडिया और इवेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उनकी फैंनफॉलोइंग तगड़ी है.

आपको जानकर हैरानी होगी, कि जहां न्यासा पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं, और बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं, तो वहीं युग ने इंडस्ट्री में पहला कदम रख दिया है. युग ने 2025 में आई 'कराटे किड लेजेंड्स' के हिंदी वर्जन में डबिंग की थी, जिसमें जैकी चैन नजर आए थे.

बहरहाल, काजोल की इन बातों ने इतना तो साफ कर दिया है, कि ग्लैमर की दुनिया में रहने वाली एक्ट्रेस भी मां बनने के बाद उन्हीं भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं, जिससे एक आम महिला गुजरती है. यही वजह है, कि काजोल की ये कहानी आज हर मां से सीधा कनेक्ट कर रही है.

First published on: Feb 22, 2026 01:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.