---विज्ञापन---
सालों का गुस्सा भूल पुराने दोस्त Salim Khan से मिलने लीलावती पहुंचे जावेद अख्तर, जानें क्यों आई थी रिश्ते में दरार

Javed Akhtar Visited Lilavati to Meet Salim Khan: बॉलीवुड के फेमस स्क्रीनप्ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. दरअसल, अचानक 17 फरवरी को सलीम खान की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है. इसके बाद बेटे सलमान खान के साथ पूरा खान परिवार और कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने को अस्पताल पहुंचे. बुधवार को सलीम खान के पुराने दोस्त जावेद अख्तर भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे.

सलमान के करीबी दोस्त और एक्टर संजय दत्त बुधवार को सलीम खान से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. उनके तुरंत बाद सलीम खान से मिलने के लिए उनके पुराने दोस्त जावेद अख्तर उनसे मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे.

पपराजी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें जावेद को सलीम से मिलने अस्पताल जाते हुए देखा जा सकता है. जावेद को बुधवार की सुबह अस्पताल में जाते हुए देखा गया.

सलीम और जावेद की जोड़ी बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर जोड़ी थी. इन दोनों महान राइटर ने साथ मिलकर 'दीवार', 'अग्निपथ' और 'शोले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए आइकॉनिक डायलॉग लिखे थे.

इसी वजह से सलीम और जावेद अपने समय के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लेखक बन गए थे. इस जोड़ी को लीड हीरो से एक रुपया ज्यादा सैलरी दी जाती थी.

सलीम और जावेद की इस जोड़ी ने 12 साल तक मिलकर काम किया. इसके बाद दोनों अलग हो गए. जावेद और सलीम खान की दोस्ती टूटने की वजह भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ही थी.

बताया जाता है कि दोनों की दोस्ती टूटने की वजह फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ थी. दरअसल, सलीम और जावेद चाहते थे कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन काम करें, लेकिन अमिताभ ने भी ये फिल्म करने से मना कर दिया.

अमिताभ बच्चन के फिल्म में काम करने से मना करने पर जावेद अख्तर उनसे नाराज हो गए थे और फैसला किया कि वो कभी अमिताभ के साथ काम नहीं करेंगे. लेकिन सलीम खान ने ऐसा किया, जिस वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई.