---विज्ञापन---
पत्नी ऐश्वर्या संग रेड कार्पेट पर चलने से डरते हैं अभिषेक? खुद बताई इसके पीछे की वजह

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं. वहीं, ऐश्वर्या राय जब भी किसी इवेंट में पहुंचती हैं, तो वहां चार चांद लगा देती हैं. एक्ट्रेस एक मॉडल और मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं. दोनों को रेड कार्पेट पर बहुत कम ही साथ देखा गया है. वहीं, ऐश्वर्या राय जब भी अभिषेक के साथ रेड कार्पेट पर नजर आती हैं, तब अभिषेक अक्सर ही सीरियस दिखते हैं. हाल ही में अभिषेक ने इसपर खुलासा किया है कि आखिर ऐसा क्या होता है कि वह रेड कार्पेट पर सीरियस दिखते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करने में डर लगता है. तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है.

दरअसल, अभिषेक ने लिली सिंह के साथ इंटरव्यू के दौरान पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर बात की. उन्होंने ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करने को लेकर बताया कि वह कैसा महसूस करते हैं. अभिषेक ने कहा, " आपने मेरी वाइफ को देखा है? उन्हें कभी रेड कार्पेट पर देखा है?मेरे लिए रेड कार्पेट पर चलना सबसे मुश्किल काम है. बस इतना ही और अगर मुझे उनके साथ चलना पड़े, तो यह और भी डरावना हो जाता है. वो सब प्रोफेशनल्स हैं. उन्हें पता है कि कैसे चलना है, कैसे पोज देना है, किधर देखना है."

अभिषेक ने आगे कहा, "मैं एक लकड़ी के टुकड़े जैसा लगता हूं. पता ही नहीं होता कि क्या करूं. अपने हाथ पॉकेट में डालूं या फिर उन्हें बाहर रखूं? मैं बहुत अनकंफर्टेबल फील करता हूं. इसलिए वो फोटोग्राफर्स हमेशा कहते हैं एक और स्माइल प्लीज."

इस इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने एक किस्सा भी सुनाया और बताया कि फोटोग्राफर्स ने उनके पोज को देखकर क्या कहा. उन्होंने बताया, " फोटोग्राफर ने कहा, " सर हमने क्या गलती की है? आप इतने नाराज क्यों दिख रहे हैं? जिसपर मैंने कहा, " ओह सॉरी. " हालांकि इस बीच अभिषेक ने ये भी बताया कि लॉस एंजेलिस में एक ट्रेंड है, जहां लोग स्माइल नहीं करते हैं ताकि वो ज्यादा फैशनेबल लगें. तो उन्होंने भी फोटोग्राफर के आगे कुछ ऐसा ही किया, लेकिन उसने उनसे सवाल पूछ लिया. जिसपर अभिषेक को काफी अजीब महसूस हुआ.

बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या का शादी साल 2007 में हुई थी. कपल ने कुछ वक्त डेटिंग के बाद परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की थी. कपल की शादी के बाद साल 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ. हालांकि साल 2024 की शुरुआत में उनके तलाक की जमकर खबरें सामने आईं, लेकिन किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया. साथ ही अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ आकर लोगों की बोलती बंद कर दी.

काम को लेकर बात करें तो अभिषेक जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगे. जिसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और अभय शर्मा जैसे एक्टर्स भी होंगे. फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.