Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर देखें 1992 की सच्ची घटना पर बनी सीरीज, झकझोर कर रख देगी ये मर्डर मिस्ट्री

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमाम ऐसी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो कि रियल लाइफ घटनाओं पर बनी हैं. वैसे ही आज हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. सिर्फ 3 एपिसोड की यह सीरीज 1992 की एक घटना पर आधारित है, जो कि आपको झकझोर कर रख देगी. तो चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

सीरीज में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 4 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'द विटनेस' के बारे में. जिसका डायरेक्शन एलेक्स विंकलर ने किया है. इस सीरीज में जॉर्डन बोल्गर, मैक्स फिंचम, इलियानॉर विलियम्स और जहसैया विलियम्स अहम रोल में नजर आए हैं.

---Advertisement---

1992 की असल घटना पर बनी है द विटनेस

द विटनेस सीरीज असल घटना पर बनी है. यह साल 1992 में हुई एक हत्या के बारे में है. जिसमें रेचल निकेल की विम्बल्डन में हत्या कर दी जाती है और इस घटना का गवाह उसका दो साल का बेटा एलेक्स होता है.

दो साल का बेटा बनता है विटनेस

3 एपिसोड की इस सीरीज में दिखाया जाता है कि हत्या के बाद पुलिस जांच करती हैं और दो साल के विटनेस के जरिए कातिल तक पहुंचने की कोशिश करती है. हालांकि वह दो साल का बच्चा जो ठीक से बोल नहीं पाता है, वह पुलिस को कैसे बताता है कि हत्या किसने की है. क्योंकि जांच के दौरान तमाम ऐसे सवाल सामने आते हैं और हत्या का रहस्य गहराता जाता है.

---Advertisement---

मर्डर के बाद पति और बेटे की होती है ऐसी हालत

इतना ही नहीं सीरीज में रेचल की हत्या के बाद उसका पति आंद्रे हैसकॉम्बे तमाम मुश्किलों का सामना करता है. वह अपने बेटे एलेक्स की अकेले परवरिश करता है और पुलिस के द्वारा हो रही हत्या की गलत जांच, समाज आदि चीजों का उन पर क्या असर पड़ता है, ये सभी कुछ सीरीज में देखने को मिलता है.

सीरीज को IMDb पर मिली इतनी रेटिंग

बता दें कि इस सीरीज को IMDB पर 6.6 की रेटिंग मिली है. सीरीज के जैसा कि सिर्फ 3 एपिसोड हैं और हर एक एपिसोड करीब 1 घंटे का है, तो आसानी से इस वीकेंड देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 07, 2026 12:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola