Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Ramadan आते ही हिना खान ने संभाली किचन की कमान, पहली बार रख रहीं हैं ससुराल में रोजा

Hina Khan Ramadan 2026 Pics: रमजान की रौनक के बीच टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शादी के बाद ससुराल में उनका पहला रमजान है, और इस खास मौके को उन्होंने पूरे दिल से सेलिब्रेट किया. हिना ने रमजान स्पेशल तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए.

हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इफ्तार की झलकियां शेयर कीं हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'रमजान मुबारक' इफ्तार स्पेशल फिरनी मेरे हाथों से बनी.' खास बात ये रही, कि पहली बार ससुराल में रोजा रखते हुए, हिना ने खुद किचन की कमान संभाली और ट्रेडिशनल मिठाई फिरनी बनाई.

पोस्ट शेयर होने के एक घंटे के भीतर ही इसे 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. तस्वीरों में हिना का रमजानी लुक भी फैंस को खूब पसंद आया. उन्होंने पर्पल कलर का खूबसूरत सूट पहना, जिस पर गोल्डन जरी वर्क था.

लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी कश्मीरी झुमके कैरी किए, जो उनकी सादगी और ग्रेस को और निखार रहे थे. रमजान में फिरनी का खास महत्व होता है. हिना ने अपनी बनाई हुई फिरनी की क्लोजअप तस्वीरें भी शेयर कीं.

इन तस्वीरों पर साफ देखा जा सकता है, कि उनकी बनाई फिरनी पर जमकर काजू, बादाम और ढेर सारे मेवे डाले गए हैं. एक तस्वीर में वो फिरनी को कटोरियों में सर्व करती दिखीं, जिसे देखकर फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए.

पर्सनल लाइफ के साथ-साथ हिना का वर्क फ्रंट भी मजबूत बना हुआ है. हाल ही में वो 'गृह लक्ष्मी' वेब सीरीज में नजर आई थीं. इसके अलावा वो जल्द ही कंट्री ऑफ ब्लाइंड में दिखाई देंगी. टीवी शो 'पति, पत्नी और पंगा' में वो अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आई थीं. जहां इस कपल को दर्शकों का खूब प्यार मिला था.

बहरहाल, ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 के इलाज से गुजरने के बावजूद हिना खान अपने काम को लेकर पूरी तरह डेडिकेटेड हैं. रमजान के मौके पर उनका ये सादगी भरा अंदाज फैंस के दिलों को छू गया है. जिसकी फैंस दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

First published on: Feb 23, 2026 05:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.