---विज्ञापन---
Hardik Pandya ने तलाक के बाद भी लुटाया एक्स वाइफ नताशा पर प्यार, बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की इतने करोड़ की कार

हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज है. वह क्रिकेट की दुनिया का एक बड़ा नाम है और अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं. हालांकि वह न सिर्फ क्रिकेट के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं.

हाल ही में हार्दिक अपनी एक्स वाइफ नताशा और बेटे अगस्त्य को नई कार गिफ्ट देने को लेकर चर्चा में बने हुए है. दरअसल, हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा को एक लग्जरी एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट में दी है.जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बता दें कि इस लग्जरी कार की कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में अगस्त्य और नताशा पोज करते हुए कार की चाभी लेते हुए नजर आ रहे हैं. हार्दिक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें भी हो रही हैं.

हार्दिक और नताशा को लेकर बात करें तो उनकी लव मैरिज थी. दोनों ने कुछ महीने डेट करने के बाद साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी और साल 2023 में हिंदू-क्रिश्चियन रिती रिवाजों से शादी की थी. हालांकि 2024 में दोनों अलग हो गए थे. एक इंस्टा पोस्ट के जरिए कपल ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी.

हालांकि तलाक के बाद भी हार्दिक और नताशा मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं.दोनों हमेशा ही अपने बच्चे का ध्यान रखते हैं और हार्दिक भी अपने बेटे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

वहीं, हार्दिक को लेकर बात करें तो तलाक के बाद अब क्रिकेटर मिहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. अक्सर ही उनके साथ इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज वीडियोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में हार्दिक ने टी20 वर्ल्डकप के बीच गर्लफ्रेंड मिहिका का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी फोटोज भी उन्होंने शेयर की थी.