Sunday, 22 February, 2026

---विज्ञापन---

Hania Aamir और Bilal Abbas Khan के रोमांटिक ड्रामा में होगा बड़ा बदलाव! कब आएगा Meri Zindagi Hai Tu का आखिरी एपिसोड?

Meri Zindagi Hai Tu New and Last Episode: फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान इन दिनों अपने रोमांटिक ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं. उनका ये सीरियल पाकिस्तान के अलावा भारत, तुर्की, बांग्लादेश, अजरबैजान और यूएई में भी काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में इस सीरियल के आखिरी एपिसोड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

पाकिस्तानी टीआरपी चार्ट के टॉप पर विराजमान सीरियल 'मेरी जिंदगी है तू' अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. इस रोमांटिक ड्रामा ने भारत के दर्शकों का दिल जीत लिया है. कॉमेडियन भारती सिंह जैसी कई हस्तियों ने इसकी खूब तारीफ की है.

'मेरी जिंदगी है तू' के आखिरी एपिसोड को लेकर कहा जा रहा है कि इसका ग्रैंड फिनाले बेहद खास होने वाला है. शो के मेकर्स ने कहानी में एक दिलचस्प मोड़ लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो फैंस के बीच एक नई एक्साइटमेंट पैदा करेगा.

फिल्मबीट के अनुसार, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि ये शो एक लिमिटेड सीरीज है, जो कुल 32 एपिसोड के बाद बंद हो सकती है. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अगर दर्शकों की मांग बनी रहती है तो शो को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

इसके साथ ही सूत्र ने बताया कि 'मेरी जिंदगी है तू' का 31वां एपिसोड आज रिलीज किया जाएगा. हालांकि, चैनल की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है.

पहले इस शो के नए एपिसोड हर हफ्ते शुक्रवार और शनिवार को रिलीज किए जाते थे, लेकिन अब नया शेड्यूल लागू हो गया है, जिसके अनुसार नए एपिसोड केवल शनिवार को ही रिलीज होंगे.

इसी वजह से शो के 31वें एपिसोड की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया. अब ये एपिसोड 21 फरवरी, शनिवार को रात 10:30 बजे एआरवाई डिजिटल के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा.

First published on: Feb 21, 2026 03:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.