Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

‘घर की चारदीवारी में कैद…’, गोविंदा के अफेयर विवाद पर भांजे ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- मैंने मामी…

Govinda's Nephew Vinay Anand Shocking Reavel on Actor Affair Row: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ समय पहले ही गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया था कि एक्टर का एक मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. हालांकि, अपने नए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा कि वो गोविंदा को एक और मौका देंगी, क्योंकि वो उनके बचपन का प्यार हैं. वहीं, इस विवाद के बीच गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

एक्टर के भांजे विनय आनंद ने बताया कि उन्होंने खुद गोविंदा से इन अफवाहों के बारे में सवाल किया, जिसका गोविंदा ने बिना कुछ छिपाए ईमानदारी से जवाब दिया है. इसके साथ ही विनय ने सुनीता आहूजा के इंटरव्यू को लेकर भी खुलकर बात की.

हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में विनय ने कहा, 'मैं इस बारे में गोविंदा मामा से पूछना चाहता था, लेकिन मैं उन्हें यह आभास नहीं देना चाहता था कि मैं उनके निजी मामले में दखल दे रहा हूं, क्योंकि वह मेरे मामा हैं और उनके साथ मेरा पिता जैसा रिश्ता है.'

विनय ने बताया कि चल रही अफवाहों को सुनने के बाद आखिरकार उन्होंने हिम्मत जुटाकर गोविंदा से कथित अफेयर के बारे में खुद सवाल किया. इस वाक्य को बताते हुए विनय ने कहा, 'मैंने उनसे एक बार पूछा, क्या आपका किसी के साथ अफेयर है?'

विनय ने कहा, उनके इस जवाब पर गोविंदा ने कहा, 'नहीं, ऐसा कुछ नहीं है.' जब गोविंदा ने इनकार किया तो मैंने मान लिया, लेकिन जब मैं मामी (सुनीता) के इंटरव्यू देखता हूं तो मुझे थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि हमने उन्हें हमेशा गोविंदा का सम्मान करते देखा है.'

विनय ने सुनीता के एकता कपूर की फिल्म में डेब्यू के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे खुशी है कि अब वह काम कर रही है, वह एक सेलिब्रिटी बन गई है, और उन्होंने अपना नाम बना लिया है'

विनय ने कहा, 'हमने उन्हें (सुनीता आहूजा) घर की चारदीवारी में कैद देखा था, और अब उन्हें काम करते देखकर मुझे बहुत खुशी होती है. मुझे लगता है कि हर महिला को आत्मनिर्भर होना चाहिए.

First published on: Feb 18, 2026 03:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.