Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Govinda के भांजे ने बताई घर के अंदर की बात, Sunita Ahuja के बारे में जताई हैरानी; मामा को बताया पूज्य

Govinda Nephew Vinay Anand Reveals Actors Inside Behaviour: 90 के दशक में अपनी फिल्मों, डांस और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खासतौर पर पत्नी सुनीता आहूजा के हालिया बयानों ने एक्टर को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. इसी बीच गोविंदा के भांजे और भोजपुरी फिल्मों के स्टार विनय आनंद ने मामा की जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर किए हैं.

हिंदी रश पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान विनय आनंद ने बताया, कि गोविंदा सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, घर के अंदर भी वैसे ही इंसान हैं, जैसे लोग उन्हें मानते हैं. विनय ने कहा, कि गोविंदा अपनी मां को भगवान की तरह पूजते थे.

उन्होंने एक किस्से को सुनाते हुए, बताया कि एक बार दादी के जन्मदिन पर गोविंदा घर आए थे. उन्होंने थाली में मां के पैर धोए और उसी पानी को पी लिया. विनय के मुताबिक, उन्होंने अपने मामा को हमेशा बड़ों का सम्मान करते और संस्कारों में रचे बसे देखा है.

विनय आनंद ने ये भी कहा, कि जब गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे, तब पूरा देश उनसे इंस्पायपर्ड था. उन्होंने बताया, कि उस दौर में शायद ही कोई सुपरस्टार रहा हो, जिसने गोविंदा की तरह डांस करने की कोशिश न की हो. जो लोग डांस नहीं जानते थे, वो भी गोविंदा को देखकर थिरकने लगे थे. विनय बोले, 'मैं ही नहीं, पूरा देश उनसे इंस्पायर था.'

बातचीत में विनय ने ये भी माना, कि कई बार उन्हें अफसोस होता है, कि गोविंदा ने अपने करियर में कई अच्छे मौके ठुकरा दिए. उन्होंने कहा, कि वो खुद मामा के लिए कई फिल्मों और इवेंट्स के ऑफर लेकर गए, लेकिन गोविंदा ने उन्हें करने से मना कर दिया.

विनय के मुताबिक, उनके अपने कारण रहे होंगे, लेकिन उन्होंने कभी मामा से सवाल नहीं किया. उनके लिए गोविंदा हमेशा पिता समान रहे हैं. गोविंदा के कथित अफेयर और सुनीता आहूजा के बयानों पर भी विनय आनंद ने खुलकर बात की.

उन्होंने बताया कि पहले तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ पूछना सही नहीं समझा, लेकिन बाद में सीधे सवाल कर ही लिया. विनय ने कहा, कि जब उन्होंने गोविंदा से अफेयर को लेकर पूछा, तो एक्टर ने साफ इनकार कर दिया. विनय बोले, 'मामा ने जब मना किया, तो मैंने उनकी बात मान ली.'

वहीं विनय ने बताया, कि मुझे मामी (सुनीता आहूजा) के इंटरव्यू देखकर थोड़ी हैरानी जरूर होती है, क्योंकि मैंने हमेशा मामी को मामा (गोविंदा) की इज्जत करते देखा है. बहरहाल, इस तरह विनय आनंद के बयान गोविंदा की जिंदगी के उस पहलू को सामने लाते नजर आए, जो लाइमलाइट में नहीं आया.

First published on: Feb 19, 2026 11:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.