---विज्ञापन---
आस्था का अपमान! फिर विवाद में घिरी आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना की बीवी को सोशल मीडिया पर मिल रही फटकार

टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद गरमा गया है, और इस बार निशाने पर हैं, आकांक्षा चमोला. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने उन्हें ट्रोलर्स के सामने ला खड़ा किया है. बता दें, कि आकांक्षा मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की पत्नी हैं.

पूरा मामला एक इवेंट का है, जहां माहौल आध्यात्मिक था, और 'ओम शिवोहम' मंत्र गूंज रहा था. इस दौरान वहां मौजूद लोग शांति से मंत्र सुन रहे थे, लेकिन आकांक्षा के चेहरे के कुछ एक्सप्रेशंस कैमरे में कैद हो गए.

वीडियो में वो अजीबोगरीब हाव-भाव बनाती नजर आईं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद नहीं किया. देखते ही देखते ये क्लिप वायरल हो गई, और लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए नाराजगी जताई.

कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने तीखे रिएक्शन्स दिए. कुछ लोगों ने लिखा कि धार्मिक माहौल में इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है, तो कुछ ने इसे आस्था का अपमान तक बता दिया. वहीं कई लोगों ने उनके पहनावे और व्यवहार दोनों पर सवाल खड़े किए.

कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, इस ट्रोलिंग के बीच कुछ लोग आकांक्षा के सपोर्ट में भी सामने आए हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जयति अनस्क्रिप्टेड ने उनका बचाव करते हुए, सवाल उठाया.

उन्होंने कहा, कि क्या एक स्टार की पत्नी होने की वजह से उनके हर एक्शन को इतनी बारीकी से जज करना सही है? उन्होंने ये भी कहा, कि जब 'अनुपमा' में गौरव खन्ना के किरदार पर कोई सवाल नहीं उठता, तो आकांक्षा को लेकर इतनी सख्ती क्यों?

ये पहली बार नहीं है, जब आकांक्षा चमोला विवादों में आई हों. इससे पहले भी अवेज दरबार के साथ उनके एक डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. उस समय भी यूजर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई थीं.

इन सब विवादों के बावजूद आकांक्षा अपने करियर पर फोकस बनाए हुए हैं. उनका नया शो 'दिल धोखा और डिजायर' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें वो अपने को-स्टार्स के साथ प्रमोशन में भी नजर आईं. फिलहाल, ये देखना दिलचस्प होगा, कि ये विवाद आगे क्या मोड़ लेता है, और आकांक्षा इस स्थिति को कैसे संभालती हैं?