Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Gaurav Khanna की वाइफ Akanksha Chamola ने कैमरे के सामने उतारा शर्म का चोला, भर-भरकर दिए ऐसे सीन, फैंस के छूटे पसीने

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Bold Scene: 'बिग बॉस 19' के बाद टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में हैं. खासतौर पर आकांक्षा अपने बोल्ड अंदाज़, बेबाक बयानों और नए ओटीटी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस के मंच पर दोनों ने अपने रिश्ते और पर्सनल चॉइस को खुलकर रखा था. कपल ने साफ किया, कि वे फिलहाल बच्चे नहीं चाहते और अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं.

आकांक्षा चमोला का सोशल मीडिया अवतार भी खूब वायरल होता रहता है. उनके आउटफिट्स, इवेंट्स में डांस मूव्स और इंस्टाग्राम रील्स पर लोगों की नजर टिकी रहती है. हालांकि, इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है.

कुछ यूजर्स ने शादीशुदा होने के बावजूद हदें पार करने जैसे आरोप लगाए, लेकिन आकांक्षा इन सब से बेपरवाह रहीं. इस दौरान गौरव खन्ना ने भी खुलकर अपनी पत्नी का साथ दिया. ट्रोलिंग के बीच दोनों के तलाक की अफवाहें भी उड़ीं, जिन्हें कपल ने तवज्जो नहीं दी.

इन दिनों आकांक्षा अपने ओटीटी डेब्यू Dil Dhokha Aur Desire को लेकर चर्चा में हैं. इस वेब सीरीज में उनके साथ कुंवर अमर और अली हसन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सीरीज 12 फरवरी से शेमारूमी पर स्ट्रीम हो चुकी है.

सीरीज में आकांक्षा ने काफी बोल्ड और इंटीमेट सीन्स दिए हैं, जिसको लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया, लेकिन आकांक्षा ने बिना डरे अपने किरदार और इंटीमेट सीन्स को लेकर खुलकर बात की, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, कि आज के समय में सेंसरशिप के नियम सख्त हैं, और शूटिंग पूरी प्रोफेशनल तरीके से होती है.

उन्होंने कहा कि हर सीन से पहले वर्कशॉप्स और ट्रेनिंग कराई जाती है, ताकि कलाकार अनकंफर्टेबल फील न करें. आकांक्षा के मुताबिक, डायरेक्टर और को-एक्टर्स का सपोर्ट बहुत जरूरी होता है और शूट के दौरान किसी भी तरह की सीमा पार नहीं की जाती.

'दिल धोखा और डिजायर' में आकांक्षा मालिनी नाम का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी का केंद्र है. मालिनी मजबूत भी है, और इमोशनल रूप से उलझी हुई भी, आकांक्षा बताती हैं, कि ये रोल उन्हें इमोशनली और क्रिएटिवली दोनों तरह से चैलेंज करता है. उन्होंने बताया कि वे सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थीं, और अब उन्हें लगता है कि उनका इंतजार सफल रहा.

कहानी प्यार, धोखा, जुनून और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रिश्तों के कॉम्प्लिकेशन्स को नए अंदाज में दिखाया गया है. टीवी शो 'कैसे मुझे तुम मिल गए' से वापसी के बाद आकांक्षा का ये ओटीटी प्रोजेक्ट उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है.

First published on: Feb 19, 2026 04:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.