Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की तरह ही बच्चों से तौबा कर चुके हैं ये सितारे, लिया माता-पिता न बनने का फैसला

टीवी इंडस्ट्री में कपल्स की पर्सनल लाइफ अकसर सुर्खियों में रहती है. शादी के बाद जहां फैंस जल्द ही गुड न्यूज की उम्मीद करने लगते हैं, वहीं कई ऐसे टीवी कपल्स भी हैं, जिन्होंने साफ कह दिया है, कि वे फिलहाल या कभी भी मम्मी-पाप बनने की प्लानिंग नहीं बना रहे. हाल ही में 'अनुपमा' फेम और 'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के पेरेंट्स बनने को लेकर भी खूब कॉन्ट्रोवर्सी हुई, जिसपर सामने से आकर गौरव खन्ना ने साफ अपनी बात रखी थी.

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं. हाल ही में 'बिग बॉस 19' के घर में आकांक्षा ने खुलकर कहा, कि वो मां बनने की जिम्मेदारी के लिए खुद को तैयार नहीं मानतीं. उनका मानना है, कि बच्चे की परवरिश एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे आधे अधूरे मन से नहीं निभाया जा सकता. इस बयान के बाद कपल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, लेकिन कई फैंस ने उनकी ईमानदारी की सराहना भी की.

टीवी की बेबाक एक्ट्रेस कविता कौशिक ने साल 2017 में रोनित बिस्वास से शादी की थी. एक इंटरव्यू में कविता ने साफ कहा था, कि वे और रोनित बच्चे नहीं करना चाहते. उनके मुताबिक, वे एक-दूसरे में ही पैरेंट और चाइल्ड का रिश्ता पूरा कर लेते हैं, और अपनी जिंदगी से पूरी तरह खुश हैं.

'अनुपमा' फेम मदालसा शर्मा ने 2018 में महाक्षय चक्रवर्ती से शादी की थी. कपल का मानना है, कि बच्चा तभी होना चाहिए, जब दोनों पूरी तरह जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हों. फिलहाल, वे अपने करियर और आपसी रिश्ते पर फोकस कर रहे हैं.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 2021 में हुई थी. कई बार अंकिता की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ीं, लेकिन कपल ने साफ किया, कि वे सही समय आने पर ही इस फैसले के बारे में सोचेंगे.

2016 में शादी करने वाले मोहित सहगल और सनाया ईरानी भी अभी बेबी प्लानिंग के मूड में नहीं हैं. शादी के 10 साल बाद भी दोनों अपने रिश्ते और प्रोफेशनल लाइफ को प्राथमिकता दे रहे हैं.

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने कई इंटरव्यू में कहा है, कि वे बच्चे के मामले में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते और सब कुछ भगवान पर छोड़ चुके हैं. बहरहाल, ये टीवी कपल्स साबित कर रहे हैं, कि शादी का मतलब सिर्फ पैरेंटहुड नहीं होता. खुशहाल रिश्ता, आपसी समझ और सही समय का इंतजार भी उतना ही जरूरी है.

First published on: Feb 18, 2026 04:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.