---विज्ञापन---
‘यादव जी की लव स्टोरी’ से लेकर ‘द केरल स्टोरी 2’ तक, बाॅक्स ऑफिस इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 5 शानदार फिल्में

फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में एंटरटेनमेंट का डोज डबल होने वाला है. इस शुक्रवार सिनेमाघरों में कई शानदार और चर्चित फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. लिस्ट में ‘द केरल स्टोरी 2’ से लेकर 'यादव जी की लव स्टोरी' तक कई शानदार फिल्में शामिल हैं. आइए जानते हैं.

द केरल स्टोरी 2- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सोशल ड्रामा फिल्म द केरल स्टोरी 2 है, जो इसी शुक्रवार 27 फरवरी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. इसे कामख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है.

द राइज ऑफ अशोका- एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस साउथ फिल्म में सतीश निनासम, सप्तमी गौड़ा, बी. सुरेश, संपत मैत्रीय, गोपालकृष्ण देशपांडे और यश शेट्टी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. इसका डायरेक्शन विनोद वी. धोंदले ने किया है. ये भी 27 फरवरी को रिलीज हो रही है.

Aazhi- तमिल भाषा की ये रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है. इस फिल्म में आर. शरतकुमार, इंद्रजीत जगजीत, देविका सतीश लीड रोल में हैं.

यादव जी की लव स्टोरी- हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ. ये एक रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी अलग धर्म के प्रेमी जोड़े पर आधारित है. इसमें प्रगति तिवारी, विशाल मेनन, अंकित भड़ाना, सुविंदर विक्की और रजत तंवर लीड रोल में हैं. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी.

मृत्युंजय- तुलुगु भाषा की इस एक्शन थ्रिलर को डायरेक्टर हुसैन शा किरण ने डायरेक्ट किया है. इसमें श्री विष्णु, रेबा मोनिका, रचा रवि जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी.