Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

Friday को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी ये तगड़ी फिल्में, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

Friday Theater Releases 2026: अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह शुक्रवार आपके लिए बेहद खास होने वाला है. इस हफ्ते सिनेमाघरों में एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 7 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. मृणाल ठाकुर की एक्शन फिल्म से लेकर डराने वाले हॉरर और गुदगुदाने वाली कॉमेडी तक, दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलेगा. अब देखना यह है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पहले से जमीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को कितनी कड़ी टक्कर दे पाती हैं.

मृणाल ठाकुर की 'डकैत'- 10 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष लीड रोल में हैं. यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

ब्रोकन हार्मनी- सुशांत सक्सेना और एनी सिखोन की यह हॉरर-रोमांटिक फिल्म भी इसी शुक्रवार आ रही है. इसमें अनूप जलोटा और मनोज बख्शी जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे.

पीटर- कन्नड़ की यह चर्चित फिल्म 10 अप्रैल को हिंदी में भी रिलीज होगी. राजेश ध्रुव और जानवी रायला स्टारर यह फिल्म सस्पेंस से भरपूर है.

यू, मी और टस्कनी- अगर आपको रोमांटिक कॉमेडी पसंद है, तो हैले बेली की यह हॉलीवुड फिल्म आपके लिए बेस्ट है. यह लगभग 1 घंटा 44 मिनट की एक मजेदार फिल्म है.

लव इंश्योरेंस कंपनी- प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी की इस फिल्म का फैंस को काफी वक्त से इंतजार था. विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी इस शुक्रवार पर्दे पर होगी.

द ट्रैप- हार्दिक जोशी और मोहन जोशी की यह फिल्म मराठी के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज हो रही है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी प्रभावित कर सकती है.

तक्षशिला- सतीश रामकृष्णन की यह फिल्म साइंस फिक्शन और एडवेंचर का एक बेहतरीन मेल है, जो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी.

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर- इस शुक्रवार एक साथ इतनी फिल्में आने से सिनेमाघरों में रौनक बढ़ेगी, लेकिन सबकी नजरें इस पर होंगी कि 'धुरंधर 2' के सामने कौन टिक पाता है.

First published on: Apr 08, 2026 04:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.