---विज्ञापन---
इस हैंडसम हीरो ने 23 साल के करियर में दी सिर्फ 2 फ्लॉप फिल्म; आज है 460 करोड़ की संपत्ति के मालिक

Handsome Superstar Birthday Special: फिल्मी दुनिया में काम करना और काम करते हुए नाम बनाना दोनों ही बहुत मुश्किल है. वहीं, अगर कोई एक्टर हीरो बनने आता है, तो उसे एक्टिंग के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी हिट होना होता है. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने पूरे करियर में सिर्फ 2 फ्लॉप फिल्में दी है.

हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन हैं. जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 2 फिल्मों को छोड़कर बाकी सारी हिट फिल्में दी है.

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ. अल्लू अर्जुन एक फेमस फिल्मी परिवार से आते हैं. उनके पिता अल्लू अरविंद तेलुगु सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर हैं. अल्लू अर्जुन के दादा फेमस एक्टर अल्लू रामलिंगैया थे, जिन्होंने 1000 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

अल्लू अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'गंगोत्री' से की है. लेकिन अल्लू अर्जुन को लोगों के बीच पहचान साल 2004 में आई सुकुमार की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आर्या' से मिली थी.

इसके बाद अल्लू अर्जुन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी. फिर साल 2021 में उनकी फिल्म 'पुष्पा' रिलीज हुई, जिसने अल्लू अर्जुन को वर्ल्ड फेमस स्टार बना दिया. आज तक अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड कोई तोड़ पाया है.

अल्लू अर्जुन ने अपने 23 साल के एक्टिंग करियर में 28 फिल्मों में काम किया, जिसमें 26 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. उनके करियर की सिर्फ 2 फिल्में फ्लॉप की कैटेगिरी में आती. जल्द ही अल्लू अर्जुन फिल्म 'राका' में नजर आएंगे. अल्लू अर्जुन आज 460 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.