---विज्ञापन---
एक ऐसा सीरियल किलर जिसने 30 किलो की इस चीज से की 26 हत्याएं, ओटीटी पर देखें ये दिल दहला देने वाली कहानी

बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्म में है, जो कि मर्डर मिस्ट्री और सीरियल किलर पर बनी है. इन काल्पनिक कहानियों को लोग काफी पसंद करते हैं. हालांकि आज हम एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं. जो एक ऐसे सीरियल किलर पर बनी है, जिसने पूरे मुंबई में आतंक मचाया हुआ था. इस कहानी को सुनकर आपका दिल दहल जाएगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2009 की फिल्म द स्टोनमैन मर्डर्स की. 1 घंटा 35 मिनट की इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष गुप्ता ने किया है और यह एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है.

फिल्म में के.के मेनन, अरबाज खान, रुखसार रहमान, विक्रम गोखले, विरेंद्र सक्सेना जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. इस फिल्म में एक गहरा सस्पेंस छिपा हुआ है. एक ऐसा सस्पेंस जो कि आखिर में आपको हिलाकर रख देगी.

फिल्म की कहानी साल 1980 के दशक की है. इसमें एक सीरियल किलर के बारे में दिखाया गया है,जो कि मुंबई और कोलकाता में फुटपाथ पर सोने और रहने वाले लोगों की लगातार हत्याएं करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने लगभग 26 लोगों की हत्याएं की थी. इस शख्स की जांच पुलिस करती है तो उसे चौंकाने वाला सच पता चलता है.

फिल्म का एक-एक सीन दिल दहला देने वाला है. इस मूवी में सभी एक्टर्स ने शानदार अभिनय किया है और बहुत बेहतरीन ढंग से कहानी को पेश किया है.द स्टोनमैन मर्डर्स बेस्ट क्राइम जॉनर में आती है.

बता दें कि यह फिल्म जियो हॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर, प्राइम वीडियो पर मुफ्त में देख सकते हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग मिली है.