---विज्ञापन---

माधुरी दीक्षित की जुड़वा बहन दिखने वाली इस एक्ट्रेस का कड़वा सच, शादी से पहले हुई प्रेग्नेंट, अब जी रहीं ऐसी जिंदगी

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की दीवानी 90s में लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी, उनकी खूबसूरती दमदार एक्टिंग के दम पर वो फैंस के दिलों पर राज करती थी, लेकिन त्या आप जानते हैं, उसी दौर में एक ऐसी भी एक्ट्रेस थी, जिसे माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहा जाता था, उनकी चाल-ढाल, चेहरा यहां तक की उनकी स्माइल भी बिल्कुल माधुरी जैसी थी, क्या आप पहचाने हम किस हसीना की बात कर रहे हैं?

90s में कई खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस का जलवा देखने को मिला, लेकिन उनमें से एक चेहरा ऐसा भी था, जिसे लोग छोटी माधुरी कहकर बुलाते थे. इस एक्ट्रेस का नाम था फरहीन खान, जिनकी मुस्कान और अंदाज काफी हद तक माधुरी दीक्षित से मिलता-जुलता था.

फरहीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म 'जान तेरे नाम से' की थी, जिसमें उनके साथ रोनित रॉय नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसके गाने भी खूब पॉपुलर हुए, पहली ही फिल्म से फरहीन ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी.

उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी उनकी लुक और स्टाइल, जो काफी हद तक माधुरी दीक्षित से मिलता था. यही वजह थी, कि उन्हें छोटी माधुरी कहा जाने लगा. 90s में जब माधुरी, काजोल और करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस टॉप पर थीं, उसी दौर में फरहीन ने भी तेजी से अपनी पहचान बनाई.

फरहीन का करियर बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ा. महज 5 साल के भीतर उन्होंने करीब 17 फिल्मों में काम किया. उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. अक्षय कुमार के साथ फिल्म सैनिक में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया. इसके अलावा उन्होंने कमल हासन के साथ भी काम किया, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी.

हालांकि, उनका निजी जीवन भी काफी चर्चा में रहा. बताया जाता है, कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनके मन में शादी को लेकर डर बैठ गया था, लेकिन बाद में उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और साल 1994 में उन्होंने शादी कर ली.

शादी के समय उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया, कि फरहीन शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, हालांकि इन बातों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. इन अफवाहों और शादी के बाद बदलती प्राथमिकताओं के चलते उनका फिल्मी करियर धीरे-धीरे थम गया.

जब एक एक्ट्रेस अपने करियर के शिखर पर होती है, उस समय इंडस्ट्री छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन फरहीन ने अपने परिवार को प्राथमिकता देते हुए, फिल्मों से दूरी बना ली. उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कहकर एक शांत और निजी जीवन चुन लिया.

बहरहाल, आज फरहीन लाइमलाइट से दूर रहकर अपने परिवार के साथ जिंदगी बिता रही हैं, एक समय में बॉलीवुड की चमकती सितारा रहीं, ये एक्ट्रेस अब गुमनामी में हैं, लेकिन उनकी फिल्मों और उनकी खूबसूरती की चर्चा आज भी होती है.

First published on: Apr 07, 2026 08:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.