---विज्ञापन---
30 साल कम हुई फराह खान के पति शिरीष कुंदर की उम्र! नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Farah Khan's Husband Photos: बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर फराह खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार फराह अपनी किसी फिल्म या व्लॉग को लेकर नहीं बल्कि अपने पति शिरीष कुंदर की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं. दरअसल, इस समय शिरीष कुंदर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें शिरीष अपनी उम्र से आधे के एज के लग रहे हैं.

हाल ही में फिल्ममेकर शिरीष कुंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनकी वजह से शिरीष सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए. चौंकाने वाली बात ये है कि अपनी इन पोस्ट्स में वे काफी बदले हुए लग रहे हैं.

सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें और बदला हुआ लुक देखकर यूजर्स यह सोच रहे हैं कि क्या ये तस्वीरें किसी ड्रामेटिक रियल-लाइफ चेंज की हैं या फिर एआई का चमत्कार हैं. इन तस्वीरों में 52 साल के शिरीष कुंदर 22 साल के लड़के लग रहे हैं.

सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहने वाले शिरीष कुंदर अचानक से इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए हैं और लगातार अपनी नई फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस बीच उनकी लेटेस्ट पोस्ट ने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी.

अपनी इस पोस्ट में शिरीष कुंदर बिल्कुल ही अलग और बहुत ही ज्यादा जवान नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में उनके चेहरे की बनावट से लेकर पूरी बॉडी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है.

अपनी एक पोस्ट में तो शिरीष कुंदर अपनी मस्कुलर बॉडी को दिखाते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में वो बिना शर्ट के कैमरे के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं. उनका ये अवतार देख कोई भी आसानी से मोहित हो सकता है.

उनकी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान! आप तो बहुत जवान दिखते हैं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'शानदार मेकओवर' और 'विश्वास ही नहीं होता कि इतना बड़ा बदलाव हो गया.'