---विज्ञापन---
YouTuber का घर देख खुला रह गया फराह खान मुंह, बोलीं- ‘ऐसी कमाई में…’

Farah Khan in YouTuber House: कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने व्लॉग वीडियो के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं. हर हफ्ते फराह अपने यूट्यूब चैनल पर सेलिब्रिटीज के साथ कुकिंग व्लॉग्स का वीडियो शेयर करती है. इसी तरह इस हफ्ते फराह खान फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के घर गईं.

फराह खान, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया का आलिशान घर देखकर दंग रह गईं और मजाक में कहा कि अगर वह पॉडकास्टर बन जाएं तो खुद का एंटिलिया खरीद सकती हैं.

अपने नए व्लॉग में फराह रणवीर के घर के अंदर आते ही वो घर के इंटीरियर को देखकर दंग रह गईं. उन्होंने कहा, 'पॉडकास्ट करके ही ऐसा घर बनता है दिलीप... देखा.'

इसके बाद फराह ने वीडियो में यूट्यूबर के घर का एक छोटा सा टूर कराया, जिसमें एक लग्जिरियस लिविंग रूम था, जो बालकनी की ओर खुलता था. बालकनी में नीले और सफेद रंग का सोफा सेट टीवी के सामने रखा था.

इसके साथ ही घर के अंदर लगे पौधे और खूबसूरत पेंटिंग्स की सजावट शानदार लग रही थी. इसके बगल में ही एक सफेद डाइनिंग टेबल था, जिसके बगल में एक लाइटिंग वाली हवादार जगह थी.

इस दौरान फराह ने कहा, 'इनका पहले कुकिंग चैनल था, तो तभी उनका छोटा घर था. अभी उन्होंने पॉडकास्ट खोला है तो अब बड़ा घर बन गया, तो अभी सोचा हम लोगों का कुकिंग चैनल है तो हम लोगों का थोड़ा बड़ा घर है.'

उन्होंने आगे कहा कि जब पॉडकास्ट खोलेंगे तो क्या ही हो जाएगा, हम लोग तो शायद खुद का एंटीलिया खरीद सकते हैं.