Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन थीं ‘ईठा’ जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर? स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान दिया था बच्चे को जन्म, राष्ट्रपति से मिला सम्मान, लेकिन तंगहाली में हुई मौत

---विज्ञापन---

Eetha: अपकमिंग फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर लीड रोल में है. ये एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जो महाराष्ट्र राज्य की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई की कहानी कहती है. फिल्म का टीजर आ गया है और इसपर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि ईठा थीं कौन?

कौन थीं 'ईठा'

ईठा का असली नाम वीठाबाई नारायणगांवकर (Vithabai Narayangaonkar) था. वो एक भारतीय डांसर, सिंगर और तमाशा आर्टिस्ट थीं. बचपन से ही उनकी नाच-गाने में रुचि रही, क्योंकि वो कलाकारों के परिवार में ही पैदा हुईं और पली बढीं. उनके पिता और चाचा भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर नाम से एक फैमिली ट्रूप चलाते थे.

---Advertisement---

कला के लिए समर्पण

विठाबाई ने अपनी कला पर खूब काम किया और स्टेज पर उनका कोई मुकाबला नहीं था. वीठा ने कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली उनकी कला उनके लिए भगवान से मिला एक तोहफा थी. वीठा बाई की जिंदगी का एक मशहूर किस्सा उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ा है. उनके जीवन के इस पड़ाव को फिल्म में भी दिखाया जयेगा.

परफॉर्म के वक्त दिया बच्चे को जन्म

जब विठाबाई 9 महीने की प्रेग्नेंट थीं और इस हालत में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं. स्टेज पर डांस करते करते उन्हें लगा कि बच्चा डिलिवर करने का समय आ गया है. वो बैक स्टेज गईं बच्चे को जन्म दिया और अम्बिलिकल कॉर्ड काटी और परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर वापस आ गईं. जब दर्शकों को वीठा बाई का बेबीबंप नहीं दिखा और उन्हें पता चला कि वह बच्चा डिलिवर करके आईं हैं तो तुरंत उस शो को रुकवा दिया गया. दर्शकों ने शो को पूरा करने के लिए उनकी कमिटमेंट की तारीफ की.

---Advertisement---

राष्ट्रपति से मिला मेडल, लेकिन तंगहाली में गुजरा जीवन

वीठा बाई लीजेंडरी तमाशा और लावणी आर्टिस्ट रही हैं. उन्हें 1957 और 1990 में अपनी कला के लिए राष्ट्रपति से मेडल भी मिले. लेकिन उनकी जिंदगी तंगहाली में गुजरी. मौत के बाद उनके अस्पताल के बिल चंदा इकट्ठा कर भरे गए थे.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर वीठा बाई का किरदार निभा रही हैं. श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी, नाना पाटेकर, जीशान आयूब, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 24, 2026 03:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola