---विज्ञापन---
बॉलीवुड की महाफ्लॉप मूवी, 15 मिनट में ही थिएटर्स से हो गई थी छूमंतर, 44 साल पहले हुई थी रिलीज
Biggest Flop Movie: आपने अबतक कई फ्लॉप फिल्मों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो थिएटर्स में महज 15 मिनटों के भीतर सिमट गई. ये फिल्म 44 साल पहले आई और इसमें हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन एक्टर शक्ति कपूर लीड रोल में नजर आए थे. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं.
बॉलीवुड की महाफ्लॉप फिल्म
ये वो फिल्म थी जिसमें शक्ति कपूर ने लीड हीरो का किरदार निभाया था. हालांकि, शक्ति को हीरो के किरदार में दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया और ये मूवी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक साबित हुई.
कौनसी फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 1982 में आई फिल्म ‘जख्मी इंसान’ की, जिसमें शक्ति कपूर ने लीड हीरो का किरदार निभाया था. फिल्मों में विलेन का किरदार करते आए शक्ति इस फिल्म से कुछ अपनी एक अलग छवि बनाना चाहते थे. लेकिन ये दांव उनकी पर भारी पड़ गया और ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.
खुद शक्ति कपूर ने किया खुलासा
इस फिल्म को लेकर शक्ति कपूर ने एक बार पावरफुल ह्यूमंस को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था- फिल्म का नाम जख्मी इंसान था. इसने मुझे, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, डिस्ट्रीब्यूटर और दर्शकों सहित सभी को जख्मी कर दिया था.
15 मिनट में थिएटर्स से उतर गई फिल्म
हमारी ये फिल्म 12 बजे थिएटर्स में लगी और 12:15 बजे हटा दी गई. ये सिर्फ 15 मिनट में ही उतर गई. इतनी बड़ी फ्लॉप निकली थी ये फिल्म कि इसके बाद मैंने कभी हीरो का रोल करने की हिम्मत नहीं की. इस मूवी में शक्ति कपूर के अलावा जावेद खान, रामा विज और भरत कपूर जैसे कई और स्टार्स शामिल थे.
700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं शक्ति कपूर
हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन एक्टर में से एक शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फिल्मी दुनिया में उन्होंने 5 दशक से ज्यादा समय तक काम किया. अपने अबतक के करियर में अबतक वो 700 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.