Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

3 घंटे 14 की इस ऐतिहासिक फिल्म ने Netflix पर काटा बवाल, रिलीज होते ही निकली टॉपर

---विज्ञापन---

Netflix Trending: थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर आ गई है. एक ऐसी हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और अब ओटीटी पर भी लगातार दर्शकों का दिल जीतने का काम कर रही है. नेटफ्लिक्स पर ये मूवी टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है और हर कोई इसके बारे में जमकर चर्चा कर रहा है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी फिल्म

हम बात कर रहे हैं हाल ही में आई छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) की, जिसमें एक्टर रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. ये फिल्म 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

---Advertisement---

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग

अपने रिलीज के करीब दो महीने बाद ‘राजा शिवाजी’ को ओटीटी पर रिलीज किया है. नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया. सिनेमाघरों की तरह यहां भी इसे भरपूर प्यार मिल रहा है. राजा शिवाजी फिलहाल नेटफ्लिक्स की टॉप-10 मूवीज की लिस्ट में नंबर-2 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है.

छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी

फिल्म में शामिल कलाकार और इसकी जबरदस्त कहानी ने वाकई दर्शकों का मन जीत लिया है. लीड रोल में शामिल रितेश देशमुख ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. इस फिल्म का डायरेक्शन भी रितेश ने किया है.

---Advertisement---

'राजा शिवाजी' की स्टार कास्ट

रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में संजय दत्त, जेनेलिया डीसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, और फरदीन खान जैसे कलाकार शामिल हैं. इसमें सलमान खान का खास कैमियो भी है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया. फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कारोबार किया है और इसके साथ ही ये मराठी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी भी बनी. इससे पहले ये रिकॉर्ड सैराट के नाम दर्ज था.

---Advertisement---
First published on: Jun 30, 2026 03:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola