---विज्ञापन---
OTT Release: 6 से 12 जुलाई के बीच ओटीटी पर दस्तक देंगी ये 8 फिल्में और सीरीज, मिलेगा सस्पेंस-थ्रिलर और रोमांस का डबल डोज
आने वाले सप्ताह में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. 6 से 12 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुल 8 नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देंगी. आइए जानते हैं इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में जानते हैं.
पेद्दी
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
इक्का
लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'इक्का' का है, जो एक कोर्टरूम ड्रामा है. इस फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
'आई एम नॉट अफ्रेड'
'आई एम नॉट अफ्रेड' भी इस लिस्ट में शामिल है. यह कहानी 10 साल के एक बच्चे की है, जिसे अपने घर के पास जमीन के नीचे एक लड़का मिलता है. यह फिल्म 8 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.
'नथिंग टू लूज'
'नथिंग टू लूज' एक फ्रेंच क्राइम फिल्म है। इसकी कहानी जैडा नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे को बचाने के लिए एक डोनर की तलाश करती है. इस दौरान उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म भी 8 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
'लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी'
'लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी' सीजन 1 एक फैमिली ड्रामा वेब सीरीज है, जिसकी कहानी इंगॉल्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
'शिपव्रेक: नाइटमेयर ऐट सी'
'शिपव्रेक: नाइटमेयर ऐट सी' एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो साल 2012 में एक लग्जरी जहाज के साथ हुई दर्दनाक दुर्घटना पर आधारित है, जिसमें 32 लोगों की जान चली गई थी. यह 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
'बाल्टी
'बाल्टी' 10 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज होगी. यह एक स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी चार कबड्डी खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि यह पहले मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी, लेकिन अब इसे हिंदी में भी देखा जा सकेगा.
'लैंड ऑफ फुटबॉल'
'लैंड ऑफ फुटबॉल' एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो केरल में फुटबॉल के जुनून को दिखाती है. यह सीरीज 10 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.