Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 से भी तगड़ी है Netflix पर 2 घंटे 16 मिनट की ये फिल्म, सस्पेंस और क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे माथा

---विज्ञापन---

Netflix Movie: आजकल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों का बहुत क्रेज देखने को मिल रहा है. दर्शकों ये फिल्में बहुत तेजी से आकर्षित कर रही हैं. हाल ही में आई साउथ फिल्म दृश्यम 3 की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया. इसका जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल देख हर कोई हैरान रह गया. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसका सस्पेंस और क्लाइमैक्स देख आप दृश्यम 3 की कहानी भी भूल जाएंगे.

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों के दिलों दिमाग में छा जाती है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सस्पेंस से भरपूर मूवी का क्लाइमैक्स इतना धांसू है कि दर्शक आज भी मूवी को जितनी बार भी देखें उनका मन नहीं भरता.

---Advertisement---

दृश्यम 3 से भी तगड़ी

इसकी कहानी दृश्यम 3 और महाराजा से भी तगड़ी है. इसकी कहानी की शुरुआत होती है 'रानी' से, जिस पर उसके पति की हत्या का आरोप होता है. एक धमाके में रानी का पति जल जाता है, लेकिन उसकी बॉडी पुलिस को नहीं मिलती.

फिल्म की कहानी

रानी दिल्ली की एक बिंदास लड़की होती है, जिसकी शादी छोटे से शहर में रहने वाले एक इंजीनियर से हो जाती है. दोनों की अरेंज मैरिज है और शादी से खुश नहीं होते. रानी की पति का चचेरा भाई नील अक्सर उनके घर आता जाता रहता है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और जल्द ही वह एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं.

---Advertisement---

क्लाइमैक्स देख रह जायेंगे हक्के-बक्के

बाद में पुलिस को शक होता है कि रानी ने नील संग मिलकर अपने पति की हत्या की है. हालांकि, जैसे-जैसे कहानी खुलती है तो ऐसा सच सामने आता है, जिससे हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है. फिल्म का क्लाइमैक्स धमाकेदार है. अंत में आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं साल 2021 में रिलीज हुई मूवी 'हसीन दिलरुबा' की, जिसमें तापसी पन्नी ने 'रानी', विक्रांत मैसी ने 'रिशु' और हर्षवर्धन राणे ने 'नील' का किरदार निभाया था. इसे आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 24, 2026 05:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola