---विज्ञापन---
जब शादी करके खुद को तबाह कर बैठी एक्ट्रेस! पति-सास ने किया जीना हराम? अंडरगारमेंट्स तक पर लगा रखी थी रोक
मनोरंजन जगत की एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने अपने जीवन से जुड़े उन पहलुओं पर बात की जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं, एक्ट्रेस ने बताया कैसे अपनी लाइफ के फैसले उन्होंने प्रेशर में आकर लिए, इतना ही नहीं इस हसीना ने यहां तक बताया कि जीवन में कैसे उनके रंगीन पकड़े पहनने तक पर रोक-टोक की जाती थी.
कौन हैं ये एक्ट्रेस?
पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी इन दिनों अपने नए शो 'सहर होने को है' को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वह अपने किरदार से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने अपनी जिंदगी के ऐसे एक्सपीरियंस शेयर किए, जिन्हें सुनकर कई लोग खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं.
सामाजिक पाबंदियों का किया सामना
कनिका ने बताया कि बचपन से ही उन्हें कई तरह की सामाजिक पाबंदियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि घर और समाज में अक्सर इस बात पर भी टोकाटाकी होती थी कि क्या पहनना है और क्या नहीं. यहां तक कि उनके कपड़ों और अंडरगारमेंट्स के रंग को लेकर भी सलाह और रोक-टोक की जाती थी.
लड़कियों पर नियमों के दबाव पर बोलीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बचपन से बताया जाता था कि कुछ रंगों के कपड़े पहनने से लोग गलत धारणा बना सकते हैं. इसी वजह से कई बार उन्हें अपनी पसंद से समझौता करना पड़ता था. कनिका का मानना है कि लड़कियों पर समाज की उम्मीदों और नियमों का दबाव बहुत कम उम्र से ही शुरू हो जाता है.
एक्ट्रेस ने शादी को लेकर खुलकर की बात
बातचीत के दौरान कनिका ने अपनी शादी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने कम उम्र में शादी करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर शादी नहीं की तो लोग सवाल उठाएंगे. समाज की सोच और लोगों की राय का असर उनकी जिंदगी के कई बड़े फैसलों पर पड़ा.
एक्ट्रेस पर इस बात का बनाया गया दबाव
कनिका ने यह भी खुलासा किया कि शादी के बाद उन पर मां बनने का दबाव भी बनाया गया. उन्होंने बताया कि परिवार और आसपास के लोगों की ओर से अक्सर यह कहा जाता था कि शादी के बाद बच्चे होने चाहिए. इतना ही नहीं, उन्हें यह भी सुनने को मिला कि बच्चे होने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और रिश्ते मजबूत होते हैं.
लोगों के मिलते थे एक्ट्रेस को सुझाव
एक्ट्रेस के मुताबिक, लगातार मिल रहे इन सुझावों और सामाजिक दबावों का असर उनके फैसलों पर पड़ा. उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार उन्होंने अपनी खुशी और इच्छा से ज्यादा इस बात को महत्व दिया कि लोग क्या सोचेंगे.
आज हैं सक्सेफुल एक्ट्रेस
आज कनिका माहेश्वरी एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेटे की मां भी हैं. वह अपने बेटे के बेहद करीब हैं और अपनी जिंदगी के अनुभवों को खुलकर शेयर कर रही हैं. उनकी कहानी इस बात की याद दिलाती है कि समाज का दबाव अक्सर लोगों के निजी फैसलों को प्रभावित करता है, लेकिन अपनी आवाज उठाना और खुलकर बात करना भी उतना ही जरूरी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.