---विज्ञापन---
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: वरुण धवन से लेकर मौनी रॉय तक, जानें किस स्टार ने ली कितनी फीस
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है. डायरेक्टर डेविड धवन की इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. ये एक जबरदस्त रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होने जा रही है. वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, राकेश बेदी, मौनी रॉय जैसे कई शानदार कलाकार शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है. फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
वरुण धवन
सबसे पहले बात करें लीड रोल में शामिल वरुण धवन की तो, फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में वरुण लीड हीरो के रूप में शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें मानें तो, इस मूवी के लिए वरुण के 30 करोड़ फीस चार्ज की है.
पूजा हेगड़े
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े फिल्म में वरुण धवन के साथ लीड रोल में हैं. पूजा पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस ली है.
मृणाल ठाकुर
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर फिल्म में लीड हीरोइन के रूप में शामिल हैं. उन्होंने इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस चार्ज किया है. बता दें वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में एक नहीं, दो लीड हीरोइन हैं. पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर.
मौनी रॉय
टीवी से लेकर फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली अदाकारा मौनी रॉय फिल्म में वरुण धवन के साथ एक खास किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए मौनी ने 1.50 करोड़ रुपये की फीस ली है.
राकेश बेदी
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ से पूरे देशभर में तहलका मचाने वाले राकेश बेदी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इस फिल्म के लिए उन्हें 70 लाख रुपये की फीस मिली है.
चंकी पांडे
बॉलीवुड स्टार चंकी पांडे भी वरुण धवन की इस फिल्म में शानदार किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. फिल्म में देखने को मिलेगा. चंकी ने इस फिल्म के लिए 90 लाख की फीस ली है.