Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस बॉलीवुड एक्टर ने की 5 शादियां और सबको दिया तलाक, आज भतीजा है सुपरस्टार फिल्ममेकर

---विज्ञापन---

Bollywood Actor Married 5 Times: आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे से मिलवा रहे हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे. एक ऐसा स्टार जिसने 5 शादियां रचाईं और पांचों पत्नियों को तलका दे दिया. इस एक्टर का तलाक स्वतंत्र भारत का पहला रजिस्टर्ड डाइवोर्स था. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का ये एक्टर कौन था.

इंद्रसेन जौहर

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से लीजेंडरी एक्टर इंद्रसेन जौहर (I S Johar) की, जिन्होंने हिंदी फिल्म में अपना अहम योगदान दिया. साल 1920 में जन्में इंद्रसेन जौहर फिल्ममेकर करण जौहर के पिता यश जौहर के बड़े भाई थे.

---Advertisement---

आजाद भारत का पहला तलाक

इंद्रसेन जौहर का जन्म पाकिस्तान में हुआ था लेकिन बंटवारे के बाद वह भारत आ गए थे. उन्होंने पहली शादी 1943 में लाहौर में रम्मा बैंस से शादी की थी. बाद में जौहर और रम्मा का तलाक हो गया और ये देश के सबसे शुरुआती कानूनी तलाक में से एक बन गया. रमा बैंस से इंद्रसेन को दो बच्चे हुए.

रचाई 5 शादियां

अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद इंद्रसेन जौहर ने चार शादियां कीं और उन सभी पत्नियों को भी तलाक दे दिया. इंद्रसेन अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने गए. उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया.

---Advertisement---

हॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम

इंद्रसेन ने फिल्मों में न सिर्फ एक्टिंग की बल्कि बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी काम किया है. इंद्रसेन जौहर ने हिंदी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया.

बेनजीर भुट्टो को ऑफर की थी फिल्म

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे जुल्फिकार भुट्टो एक बार अपनी बेटी बेनजीर भुट्टो के साथ भारत आए थे. इस दौरान इंद्रसेन जौहर ने बेनजीर भुट्टो को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर भी दे दिया था. हालांकि बेनजीर ने इसके लिए मना कर दिया था.

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 06:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola