---विज्ञापन---
Sony Liv पर नंबर 1 बनी ये नई सीरीज, कॉमेडी के अलावा इमोशंस से भरपूर हैं इसके 7 एपिसोड
ओटीटी पर वैसे तो हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन इन दिनों क्राइम-थ्रिलर और कॉमेडी जॉनर दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं. इसी बीच हाल ही में रिलीज हुई एक वेब सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही है और लोगों को खूब पसंद आ रही है.
ओटीटी पर गदर मचा रही ये सीरीज
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसके पहले चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और अब इसका पांचवां सीजन आया है. खास बात यह है कि रिलीज के तुरंत बाद ही यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी,
गुल्लक 5 में नजर आए ये कलाकार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'गुल्लक' सीजन 5 की, जो 5 जून को Sony LIV पर रिलीज हुआ. TVF के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन श्रेयांश पांडे, पलाश वासवानी और अमृत राज गुप्ता ने किया है. इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, अनंत वी. जोशी और हर्ष मायर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. इस सीजन में अनंत वी. जोशी ने वैभव राज गुप्ता की जगह अन्नू का किरदार निभाया है.
मिडिल क्लास परिवार पर बनी है गुल्लक 5
सीरीज की कहानी एक मिडिल क्लास मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें दिखाया गया है कि परिवार किस तरह आर्थिक चुनौतियों और अपनी इच्छाओं के बीच संतुलन बनाता है. साथ ही, बच्चों के बड़े होने के साथ पारिवारिक रिश्तों और जीवन में आने वाले बदलावों को भी बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है.
इमोशनल कर देगी गुल्लक 5 की कहानी
'गुल्लक' सीजन 5 की कहानी दिल को छू लेने वाली है, इसमें सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि परिवार का त्याग, बलिदान, रिश्तों की अहमियत और भावुक कर देने वाले कई दृश्य भी देखने को मिलते हैं.
Sony Liv पर ट्रेंड कर रही गुल्लक 5
बता दें कि सात एपिसोड वाली इस सीरीज को IMDb पर 9.1 की शानदार रेटिंग मिली है. रिलीज के बाद से ही यह Sony LIV पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. 'गुल्लक' के पिछले चारों सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर चुके हैं और इसका पांचवां सीजन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.