Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhooth Bangla OTT Release: कब और किस OTT पर स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’?

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. जानकारी है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी.

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती नजर आ रही है. सिनेमाघरों में ये फिल्म दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रही है. इसकी मजेदार कहानी हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है.

---Advertisement---

ओटीटी पर दस्तक देगी अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी

भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अपने हिट होने का सफर तय कर लिया है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. बता दें जल्द ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'भूत बंगला'

रिलीज से पहले ही भूत बंगला के डिजिटल राइट्स की डील डन हो चुकी है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसकी जानकारी फिल्म के प्री क्रेडिट सीन्स और पोस्टर में दी गई थी.

---Advertisement---

ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज

हालांकि मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है. इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि थिएटर्स रिलीज के 45-60 दिनों के बाद किसी भी कमर्शियल तौर पर सक्सेसफुल रहने वाली मूवी को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है. ऐसे में माना जा रहा है कि भूत बंगला जून के आखिरी और जुलाई के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है.

सुपरहिट हुई भूत बंगला

बात करें फिल्म की तो हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करके दिखाया है और रिलीज के 20 दिन के भीतर इसने 140 करोड़ से ज्यादा का कारोबार सफलता हासिल की है. इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.

---Advertisement---
First published on: May 07, 2026 06:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola