---विज्ञापन---
दूसरी शादी पर गौरव से सलाह? आकांक्षा चमोला ने दो टूक कहा- कभी नहीं, सेक्सुअलिटी पर भी किया नया खुलासा
Akanksha Chamola Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. शो के कंटेस्टेंट अपनी लाइफ से जुड़े राज को उजागर कर रहे हैं, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं. हाल ही में आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर फिर से ऐसा कुछ बोला जिसने लोगों को चौंका दिया, तो वहीं राम कपूर ने गौतमी संग अपनी पहली मुलाकात के दिनों को याद किया.
कैसे गौतमी की जिंदगी में आए राम?
हाल ही में शो के एक एपिसोड में राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर अपनी लव स्टोरी शेयर करते नजर आए. इस दौरान राम कपूर ने बताया कि गौतमी अपनी पहली शादी में खुश नहीं थीं. उन्होंने कहा कि समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि गौतमी उस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थीं, लेकिन परिवार उनका साथ नहीं दे रहा था. ऐसे मुश्किल दौर में उन्होंने गौतमी का साथ दिया और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. बाद में दोनों ने शादी कर ली.
आकांक्षा चमोला से शादीशुदा जिंदगी पर सवाल
राम कपूर ने इसी बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला से भी उनकी शादीशुदा जिंदगी पर सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या गौरव खन्ना उनके साथ गलत व्यवहार करते थे? इस पर आकांक्षा ने इशारों में साफ किया कि ऐसा नहीं था. इसके बाद राम ने कहा कि गौतमी के पहले पति भी बुरे इंसान नहीं थे, लेकिन रिश्ता नहीं चल पाया. उन्होंने आकांक्षा को सलाह देते हुए कहा कि अगर कभी दूसरी शादी को लेकर राय लेनी हो तो गौरव से बेहतर सलाह शायद कोई नहीं दे सकता.
आकांक्षा के जवाब से हर कोई हुआ हैरान
हालांकि, आकांक्षा ने बिना झिझक इस बात से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि शादी जैसे फैसले पर वह कभी भी गौरव खन्ना से सलाह नहीं लेंगी. उनका जवाब सुनकर शो में मौजूद सभी लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए.
आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर खुलकर की बात
इसी बीच शो के एक अन्य एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह खुद को बाइसेक्सुअल मानती थीं, लेकिन अब वह एसेक्सुअल फेज से गुजर रही हैं. उनके मुताबिक, फिलहाल उनका किसी भी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मन नहीं करता.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की आई बाढ़
आकांक्षा के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग उनके खुलासों की सराहना कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. फिलहाल, 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.