Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

भूल जाएंगे ‘Drishyam 3’ जो एक बार देख ली Netflix की ये 5 थ्रिलर-सस्पेंस, क्लाइमेक्स खोल देगा दिमाग की नसें

---विज्ञापन---

Netflix These 5 Netflix Thriller-Suspense Films: क्या आप इस वीकेंड चिलचिलाती हुई गर्मी में घर से बाहर जाकर एंजॉय करने के बजाय घर पर परिवार के साथ बैठकर अपनी छुट्टी को शानदार बनाना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो हमारे पास आपके के लिए 5 बेहतरीन थ्रिलर और सस्पेंस भरी फिल्मों की लिस्ट है. इन फिल्मों को देखने के बाद आप 'दृश्यम 3' तक को भूल जाएंगे. सबसे मजेदार बात ये है कि ये सभी फिल्में आपको Netflix पर देखने को मिल जाएंगी.

Lucky Bhaskar

  साल 2024 में रिलीज हुई तेलुगु भाषा की ये फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी हीस्ट ड्रामा है. इसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो ईमानदारी से बेइमान बनने तक का सफर तय करता है. वेंकी अटुलुरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दुलकर सलमान, मीनाक्षी चौधरी और टिन्ना आनंद लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Kara

इसी साल 30 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है. हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक सुधरे हुए चोर के इर्द-गिर्द घूमती है. विग्नेश राजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में धनुष, मामिता बैजू, केएस रविकुमार, सूरज वेंजारामूडु और करुणास लीड रोल में हैं.

Khufiya

साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म एक स्पाय थ्रिलर सस्पेंस है. फिल्म के कहानी फेमस नोवल 'एस्केप टू व्हेयर' पर आधारित है. फिल्म में एक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की एजेंट देश को बचाने के लिए जासूसी करती है. इस मूवी में तब्बू, अली फजल, वामिका गब्बी और अजमेरी हक बधोन लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Eko

पिछले साल आई इस मलयालम फिल्म में मिस्ट्री, क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस कूट-कूट कर भरा है. फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के आसपास घूमती है, जो अपने एक दोस्त का घर तलाश करते हुए केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर पहुंचा जाता है, कई सारे क्रिमिनल रहते हैं.

Mrithyunjay

इसी साल रिलीज हुई ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है. जिसकी कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मिस्ट्री मर्डर की गुत्थी सुलझाता है. हुसैन शाह किरण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विष्णु और रेबा मोनिका जॉन लीड रोल में हैं.

---Advertisement---
First published on: May 30, 2026 01:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola