---विज्ञापन---
‘मैं बहुत ज्यादा भूखी हूं…’ तलाक के बाद अब मौनी रॉय को इस चीज की तलाश, बोलीं- ‘यह एक ऐसी…’
Actress Mouni Roy Statement: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. तलाक की खबरों के बीच ही मौनी रॉय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल हुईं. यहां भी एक्ट्रेस ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज करवाई. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सालों के एक्टिंग करियर और लगातार मिले क्रिटिसिज्म पर खुलकर बात की है. चलिए जातने हैं कि मौनी रॉय ने क्या कुछ कहा है.
मौनी रॉय को अब इस चीज की तलाश...
ब्रूट को दिए एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा कि वो एक्टिंग को लेकर बहुत ही ज्यादा एम्बिशियस हैं और अच्छे काम की तलाश में हैं. वो अभी भी फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए तैयार हैं.
मैं बहुत ज्यादा भूखी...
इंटरव्यू में मौनी ने अपने करियर पर बात करते हुए कहा, 'मुझें टीवी से फिल्मों तक आने में 9 साल का समय लगा. मुझे काम की बहुत भूख है. अच्छे काम की मैं बहुत ज्यादा भूखी हूं.'
टाइपकास्ट कर दिया...
मौनी ने कहा, 'मुझे अपने करियर की शुरुआत से ही एक ही तरह के किरदार में टाइपकास्ट किया गया. जब मैंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' किया, तो लोगों ने कहा कि यह लड़की ग्लैमरस भूमिका नहीं निभा सकती है. जब मैंने कुछ डांस रियलिटी शो किए, तो लोगों ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा ग्लैमरस हूं.'
लोगों ने कहा...
मौनी ने आगे कहा, 'जब मैंने 'सती' का किरदार निभाया, तो लोगों ने कहा कि मैं बहुत संस्कारी हूं. जब मैंने 'नागिन' की भूमिका निभाई, तो लोगों ने कहा कि मैं सिर्फ फैंटेसी फिक्शन या माइथॉजिकल टीवी शो ही कर सकती हूं.'
कोई फर्क नहीं पड़ता...
मौनी ने आखिर में कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मुझे ग्लैमरस, स्टाइलिश या कुछ और कहते हैं. जब मैंने ब्रह्मास्त्र या भूतनी में काम किया, तो लोगों ने कहा कि मैं इस तरह के किरदारों के लिए अच्छी हूं... बड़े-बड़े किरदार नहीं, बल्कि कुछ अगल तरह के किरदार को बखूबी निभा सकती हूं.'