---विज्ञापन---
JioHotstar पर तहलका मचा रही ये हॉरर-थ्रिलर, फिल्म का हर सीन दहला देगा दिल
JioHotstar Movie: अगर आप हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्म खासकर आपके लिए है. ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर मौजूद ये फिल्म आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी ने हर किसी को प्रभावित किया था. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
बेस्ट हॉरर-थ्रिलर
हॉरर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपके होश उड़ा देगी. लगभग 2 घंटे की ये फिल्म दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देती है. फिल्म क्लाइमेक्स देखकर तो आंखें निकल आती हैं. ये एक मलयालम भाषा की फिल्म है.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साल 2025 की फिल्म दिएस ईरे (Dies Irae) की, जिसमे साउथ स्टार मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनाल, शाइन टॉम चाको, सुष्मिता भट्ट, गिबिन गोपीनाथ और जया कुरुप लीड रोल में हैं. ये फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
फिल्म की कहानी
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर भी खूब पसंद किया गया. फिल्म ‘दिएस ईरे’ की कहानी रोहन शंकर नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अमीर आर्किटेक्ट है.
भयावह कहानी
रोहन अपने करीबी दोस्त कनी की आत्महत्या के बाद उसके घर जाता है और वहीं से उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. उसके जीवन में अजीबो-गरीब और भयावह घटनाएं होती हैं. आगे कहानी कुछ ऐसी है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
फिल्म का बजट
महज 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 82 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी. 5 दिसंबर 2025 को ये फिल्म ओटीटी पर आ गई. आप इसे घर बैठे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.