---विज्ञापन---
MS Dhoni संग रिलेशनशिप में रही ये एक्ट्रेस, 15 साल की उम्र में शुरू हुआ करियर, इन फिल्मों में किया काम
Actress: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक, अपनी हसीन अदाओं का जलवा बिखेरने वाली इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. दर्शक आज भी उनकी अदाकारी के दीवाने हैं. अपनी एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं. दरअसल, उनका नाम इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ चुका है, जिसमें एक्ट्रेस धोखा मिलने तक का आरोप लगा चुकी हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
जूली 2 से बटोरीं सुर्खियां
लक्ष्मी बॉलीवुड की फिल्म जूली 2 के बाद जबरदस्त सुर्खियों में छा गईं. दरअसल इस फिल्म में उन्होंने बेहद बोल्ड सीन दिए थे. इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही राय लक्ष्मी के सीन वायरल हो गए थे. हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी और कार्रवाई करने की बात भी कही थी.
इन फिल्मों में किया काम
जूली 2 से पहले राय लक्ष्मी बॉलीवुड फिल्म अकीरा में भी काम कर चुकी थीं. साउथ और बॉलीवुड मिलाकर देखें तो वह अब तक करीब 50 प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह संग राय लक्ष्मी ने म्यूजिक वीडियो करंट में काम किया था.
राय लक्ष्मी और धोनी का रिलेशनशिप
फिल्मों के अलावा राय लक्ष्मी अपनी निजी लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. उनका नाम भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ चुका है. दरअसल, यह उस दौर की बात है, जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी. IPL के पहले सीजन के दौरान राय लक्ष्मी चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर थीं. कहा जाता है कि उस वक्त दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों करीब एक साल तक साथ थे.
लगाया धोखा देने का आरोप
अबतक राय लक्ष्मी ने धोनी पर अलग-अलग तरह के बयान दिए हैं. धोनी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर वो कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं. ब्रेकअप के बाद उन्होंने धोनी पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था.
धोनी को लेकर दिए कई बयान
एक बार राय लक्ष्मी ने ये भी कहा था कि हम दोनों ने न तो कभी एक-दूसरे से किसी तरह का कमिटमेंट किया और न ही कभी शादी के बारे में सोचा. हालांकि अब राय लक्ष्मी शादीशुदा हैं और उनकी एक बच्ची भी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.