---विज्ञापन---
वीकेंड पर निपटा लें हंसी-मजाक से भरपूर ये 5 कॉमेडी वेब सीरीज, खूब आएगा मजा

आज घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर तरह के कंटेंट मिल जाते हैं. इन दिनों सस्पेंस-थ्रिलर और क्राइम वाली वेब सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं, लेकिन अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कुछ देखना चाहते हैं तो, आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद 5 मजेदार काॅमेडी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

Gullak- इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली पर आधारित है. ‘गुल्लक’ की पूरी कहानी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Kota Factory- नेटफ्लिक्स की सीरीज कोटा फैक्ट्री साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज में इंजीनियरिंग के छात्रों के स्ट्रगल, कॉलेज लाइफ से जुड़े कई पहलुओं को दिखाती है.

Panchayat- अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद वेब सीरीज ‘पंचायत’ इंडिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक हैं. अब तक इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं. इसमें एक व्यक्ति एक गांव में सचिव बनकर आता है और उसकी दोस्ती सरपंच से हो जाती है. एक बहुत ही मजेदार सीरीज है.

Hasmukh- ‘हंसमुख’ बड़ी ही मजेदार वेब सीरीज है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसकी कहानी यूपी के रहने वाले एक शख्स पर आधारित है, जो एक स्टैंड अप कॉमेडियन बनना चाहता है.

Chacha Vidhayak Hain Humare- प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ में स्टैंड अप कॉमेडियन कॉमेडियन जाकिर खान की शानदार एक्टिंग देखने को मिलती है. ये वेब सीरीज काफी मजेदार और एंटरटेनिंग है.