---विज्ञापन---
मरकर भी इन 5 हसीनाओं का करियर चमका गई ये एक्ट्रेस, खूबसूरती के मामले में आज भी कोई टक्कर नहीं

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिव्या भारती को गुजरे 33 साल हो गए. लेकिन उनकी दीवानगी आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं. साल 1993 में अपनी घर की बालकनी से गिरने की वजह से दिव्या भारती की अचानक मौत हो गई थी. इस खबर ने उस वक्त पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. बहुत ही कम समय में दिव्या सुपरस्टार बन गई थीं. अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. वहीं उनकी अचानक मौत की वजह से कई फिल्में अधूरी रह गई थीं. ऐसे में दिव्या भारती की जगह दूसरी अदाकाराओं को फिल्म में शामिल कर शूटिंग पूरी की गई.

करिश्मा कपूर- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करिश्मा कपूर का है. साल 1993 में आई फिल्म धनवान में दिव्या भारती काम कर रही थी. हालांकि, उनकी मौत अचानक मौत की वजह से ये फिल्म बीच में ही अटक गई. बाद में फिल्म में करिश्मा कपूर को शामिल किया गया. इस फिल्म में अजय देवगन और मनीषा कोइराला भी थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ठीकठाक रही थी. इससे करिश्मा कपूर को काफी फेम मिला.

श्रीदेवी- अनिल कपूर स्टारर फिल्म लाडला की शूटिंग दिव्या भारती ने 90 फीसदी कर ली थी, लेकिन उनकी मौत के बाद श्रीदेवी ने इस मूवी की शूटिंग शुरू से की. साल 1994 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी.

तब्बू- साल 1994 में आई फिल्म विजयपथ में भी दिव्या भारती काम कर रही थी. इसके कुछ सीन्स शूट भी कर लिए गए थे. लेकिन बाद में उनके अचानक गुजर जाने के बाद इस फिल्म को तब्बू ने पूरी की. अजय देवगन के साथ तब्बू की जोड़ी काफी पसंद की गई. ये फिल्म हिट रही थी.

जूही चावला- संजय कपूर स्टारर फिल्म कर्तव्य में भी दिव्या भारती शामिल थीं. लेकिन उनकी मौत के बाद इसमें जूही चावला ने काम किया था. साल 1995 में आई ये फिल्म एवरेज रही थी. इसी तरह दिव्या भारती के निधन के बाद कुल 12-14 फिल्मों की शूटिंग अधूरी रह गई थी, जिसे बाद में दूसरी एक्ट्रेसेस ने पूरी की.

रवीना टंडन- 90s की सुपरहिट फिल्म मोहरा में पहले दिव्या भारती शामिल थीं. उन्होंने इस फिल्म के लिए शूटिंग भी की थी. हालांकि, उनके गुजर जाने के बाद रवीना टंडन ने मोहरा में काम किया. मोहरा में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी लीड रोल में थे. इस फिल्म ने रवीना को रातोंरात स्टार बना दिया था. ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी.