Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

लौट आया डर… पति से अनबन की खबरों के बीच लोगों को डराने निकली ये एक्ट्रेस, हॉरर-थ्रिलर फिल्म का पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड में एक बार फिर सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर की वापसी हो गई है. अपकमिंग फिल्म 'द वॉर्डरोब' का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ चुका है, और पोस्टर देखते ही डर का एहसास होने लगता है. खास बात ये है, कि पति से अनबन की खबरों के बीच चर्चा में रहीं दिव्या अग्रवाल इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.

इस फिल्म को ज्योति राज गवाली प्रोड्यूस कर रही हैं, जबकि राज गवाली को-प्रोड्यूसर हैं. डायरेक्शन की जिम्मेदारी सौरभ चौबे ने संभाली है. मेकर्स का दावा है, कि ये फिल्म दर्शकों को एक अलग तरह का हॉरर एक्सपीरियंस देने वाली है, जिसमें सस्पेंस और साइकोलॉजिकल डर का तगड़ा तड़का होगा.

फिल्म का पोस्टर काफी डरावना है. इसमें एक पुरानी लकड़ी की अलमारी दिखाई दे रही है, जिसका दरवाजा आधा खुला है. उसी अलमारी से एक रहस्यमयी महिला बाहर निकलती नजर आती है. अंदर से आती लाल रोशनी, खून से सना सफेद गाउन, चारों तरफ धुआं और गहरे साए, पूरा सीन किसी खौफनाक सपने जैसा लगता है. लाल रंग में लिखा फिल्म का नाम 'द वॉर्डरोब' अंधेरे बैकग्राउंड पर और भी डर पैदा करता है.

टीवी रियलिटी शोज जीतकर पहचान बना चुकीं दिव्या अग्रवाल इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. दिव्या का कहना है, कि इस फिल्म ने उन्हें एक कलाकार के तौर पर काफी चैलेंज किया. उनके मुताबिक, कहानी बेहद ग्रिपिंग है, और दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखेगी.

फिल्म में दिव्या के साथ लीड रोल में रजनीश दुग्गल नजर आएंगे. रजनीश ने स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की है, और कहा है, कि इसमें हॉरर के साथ-साथ सस्पेंस और साइकोलॉजिकल एलिमेंट्स का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिलेगा.

फिल्म की कहानी एक साधारण सी दिखने वाली अलमारी से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे डरावनी घटनाओं की वजह बन जाती है. ट्विस्ट और रहस्य से भरी ये कहानी दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देगी. 'द वॉर्डरोब' 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ये फिल्म एक जबरदस्त सरप्राइज साबित हो सकती है.

First published on: Feb 18, 2026 06:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.