---विज्ञापन---
एक-दो नहीं Ranveer Singh की Dhurandhar ने बनाए ये 5 रिकॉर्ड, 7 साल बाद किया करिश्मा

Dhurandhar: रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है, कि इंडस्ट्री में इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कमाई के मामले में भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसी कड़ी में 7 साल बाद रणवीर सिंह ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है, और उनकी ये फिल्म ओवरसीज पर मील का पत्थर साबित हुई है.

अबतक के आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर' ने ओवरसीज पर अपने थिएट्रिकल रन का 299.35 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई के साथ किया है. भले ही फिल्म 300 करोड़ क्लब से महज एक कदम पीछे रह गई, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस को ब्लॉकबस्टर से कम नहीं माना जा सकता.

इसी के साथ रणवीर की 'धुरंधर' ने इंटरनेशनल लाइफटाइम में 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. दिलचस्प बात ये है, कि आदित्य धर की पिछली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने जहां ओवरसीज़ में 48 करोड़ कमाए थे, वहीं 'धुरंधर' ने उससे 523 प्रतिशत ज्यादा कमाई कर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है.

बता दें, रणवीर सिंह ने साल 2018 में 'पद्मावत' के साथ पहली बार 175 करोड़ से ज्यादा की ओवरसीज़ कमाई की थी. अब 7 साल बाद 'धुरंधर' के जरिए उन्होंने दोबारा ये कारनामा कर दिखाया है. ये फिल्म अब रणवीर के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओवरसीज़ फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुकी है.

रणवीर सिंह की टॉप ओवरसीज फिलेमों के ग्रॉसर्स पर एक नजर डालें, तो 'धुरंधर' 299.35 करोड़, 'पद्मावत' 176 करोड़, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 168 करोड़, 'सिम्बा' 94 करोड़, 'गली बॉय' 71 करोड़ रुपये की कमाई की है.

बहरहाल, संजय दत्त,अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दमदार कलाकारों से सजी 'धुरंधर' अब इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. यही नहीं, इसने 'एनिमल' को पीछे छोड़ते हुए, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'एडल्ट' बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि 'धुरंधर' के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड भी है, पहला रणवीर सिंह और आदित्य धर की करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'धुरंधर' दूसरा बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एडल्ट फिल्म बनी, ओवरसीज़ में 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी, 2025 की ओवरसीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी.

इतना ही नहीं 2025 की इकलौती इंडियन फिल्म 'धुरंधर' है, जो 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई. कुल मिलाकर, 'धुरंधर' ने साबित कर दिया है, कि रणवीर सिंह का स्टारडम और आदित्य धर का डायरेक्शन मिलकर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खेल कर सकता है.