Tuesday, 24 February, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 और Toxic, बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म बनेगी ब्लॉकबस्टर और कौन होगी धराशाई? जानें क्या है पूरा कैलकुलेशन

सिनेमाई गलियारों में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' में से कौन बॉक्स ऑफिस पर राज करेगा और कौन धराशाई होगा? 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने ₹1300 करोड़ बटोरकर जो विरासत छोड़ी है, सीक्वल उसे भुनाने के लिए तैयार है. वहीं, यश की 'टॉक्सिक' अपने साउथ के गढ़ और इंटरनेशनल मार्केट के दम पर चुनौती दे रही है. डिजिटल व्यूज से लेकर प्री-रिलीज बिजनेस तक, दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. आइए समझते हैं इस महामुकाबले का पूरा गणित और वो फैक्ट्स जो हार-जीत तय करेंगे.

टीजर व्यूज की सुनामी- सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के टीजर ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 'धुरंधर 2' के टीजर को 24 घंटों में सभी भाषाओं में करीब 110 मिलियन व्यूज मिले, जो इसकी भारी डिमांड को दर्शाता है. वहीं, 'टॉक्सिक' का टीजर भी पीछे नहीं रहा और इसने करीब 95 मिलियन व्यूज के साथ अपनी धमक दिखाई. व्यूज के मामले में फिलहाल रणवीर की फिल्म थोड़ी आगे चल रही है.

प्री-रिलीज कलेक्शन का गणित- रिलीज से पहले ही दोनों ने छप्पर फाड़ कमाई कर ली है. 'धुरंधर 2' ने ओटीटी (नेटफ्लिक्स), सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए करीब ₹245 करोड़ का बिजनेस किया है. 'टॉक्सिक' ने भी डिजिटल डील और साउथ डिस्ट्रीब्यूशन से करीब ₹225 करोड़ की भारी रिकवरी की है. यानी दोनों फिल्में मैदान में उतरने से पहले ही काफी हद तक सुरक्षित हो चुकी हैं.

डायरेक्टर्स की चिंता और क्लैश का नुकसान- बॉलीवुड के कई नामी डायरेक्टर्स का मानना है कि इस क्लैश से दोनों फिल्मों के बिजनेस को कम से कम 20-30% का नुकसान होगा. स्क्रीन शेयरिंग और ऑडियंस के बंटवारे की वजह से जो फिल्म ₹100 करोड़ की ओपनिंग ले सकती थी, उसे अब ₹60-70 करोड़ पर ही संतोष करना पड़ सकता है. कोई भी फिल्म पीछे हटने को तैयार नहीं है, जिससे नुकसान तय माना जा रहा है.

ऑडियंस का समीकरण और गल्फ का ट्विस्ट- 'धुरंधर 2' के पास पहले पार्ट की वफादार ऑडियंस है, लेकिन इसके लिए एक बुरी खबर है कि फिल्म को संवेदनशील कंटेंट की वजह से गल्फ देशों में पहले से ही बैन कर दिया गया है. वहीं यश की 'टॉक्सिक' को गल्फ देशों (दुबई, सऊदी आदि) से बंपर कमाई की उम्मीद है, जहां यश का बड़ा नाम है. इसके अलावा, यश की साउथ में मजबूत पकड़ 'धुरंधर' की हिंदी बेल्ट वाली ताकत को कड़ी चुनौती देगी.

19 मार्च का फैसला- 19 मार्च को सुबह के शो के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि कौन किस पर हावी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर 'धुरंधर 2' की कहानी पहले पार्ट जैसी ही जबरदस्त निकली, तो यह नया इतिहास रचेगी. लेकिन अगर 'टॉक्सिक' का कंटेंट बेहतर निकला, तो यश की फिल्म रणवीर के 'धुरंधर' अवतार को धराशाई करने में देर नहीं लगाएगी.

First published on: Feb 23, 2026 12:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.