---विज्ञापन---
अंबानी इवेंट में ‘धुरंधर 2’ का जलवा, चौधरी असलम और हमजा ने लूटी महफिल, सचिन की बहू भी आई नजर

धुरंधर 2 का जलवा सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि नीता मुकेश अंबानी के इवेंट में भी है. दरअसल, 3 अप्रैल को अंबानी परिवार का कल्चरल सेंटर इवेंट था, जिसको पूरे 3 साल हो गए हैं और इसी मौके पर जश्न मनाया गया. जहां पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. इतना ही नहीं धुरंधर 2 के स्टार्स भी इवेंट में मौजूद थे.

अंबानी कल्चरल इवेंट में धुरंधर के हमजा अली मजारी यानी कि रणवीर सिंह भी पहुंचे थे. इस दौरान वह ऑल ब्लू सूट में नजर आए और वह बेहद हैंडसम लग रहे थे.

इतना ही नहीं हमजा के अलावा चौधरी असलम यानी कि संजय दत्त भी इस इवेंट में शामिल हुए. वह ब्लैक कुर्ता और जींस पहने हुए नजर आए थे.

दबंग खान यानी कि सलमान खान भी इवेंट में पहुंचे थे और वह हमेशा की तरह हैंडसम लुक में नजर आए.

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इवेंट में पहुंचे थे. हर बार की तरह कपल बेहद खूबसूरत दिख रहे थे.

वहीं, महान क्रिकेटर सचिन भी परिवार के साथ इवेंट में पहुंचे थे और उनकी नई नवेली बहू सानिया चंडोक भी शामिल हुई थी.