---विज्ञापन---
दूध-सोडा बेचने वाला आलम तो निकला ‘धुरंधर’, जीता है रॉयल जिंदगी, आलीशान घर की तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पी लो पी लो आलम दूध सोड़ा... ये लाइन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. फिल्म 'धुरंधर' में आलम का किरदार निभाने वाले गौरव गेरा अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. सालों से इंडस्ट्री में मेहनत कर रहे गौरव को अब वो पहचान मिल रही है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था.

गौरव गेरा कोई नया नाम नहीं हैं. उन्होंने टीवी के पॉपुलर शो जस्सी जैसी कोई नहीं से लेकर कई कॉमिक किरदारों के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया है. 'चुटकी' और 'आडू' जैसे उनके कैरेक्टर आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं, लेकिन 'धुरंधर' में आलम के रोल ने उनके करियर को नई उड़ान दे दी है.

करीब 28 साल से मुंबई में रह रहे गौरव ने हाल ही में अपने ओशीवाड़ा स्थित घर की झलक दिखाई. उनका ये घर एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश बैचलर पैड है. गौरव अकेले रहते हैं, और कभी-कभी दोस्त उनके साथ टाइम बिताने आ जाते हैं. 52 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की है, और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं.

गौरव का कहना है, कि उन्हें ज्यादा तामझाम पसंद नहीं. वो अपने घर में सिर्फ जरूरी चीजें ही रखते हैं. उनके घर की दीवारों पर फिश डिजाइन की खास सजावट है, जो वो थाईलैंड से लाए थे. उनके मुताबिक, मछलियां गुड लक का सिंबल होती हैं.

घर में उन्होंने दो कमरों का खास इस्तेमाल किया है. एक कमरे से वो अपना कंटेंट क्रिएशन करते हैं, जहां खिड़की से बाहर की हलचल दिखती है. वहीं दूसरा कमरा उन्होंने आराम और शांति के लिए रखा है.

गौरव खुद को टेक फ्रेंडली बताते हैं, और कहते हैं, कि जरूरत पड़ने पर वो फर्नीचर भी किराए पर ले लेते हैं. उन्हें महंगी चीजों का ज्यादा शौक नहीं, बल्कि सुकून भरी जिंदगी पसंद है.

दिलचस्प बात ये है, कि 'धुरंधर' मिलने से पहले गौरव लगभग हार मान चुके थे. वो इंडस्ट्री छोड़कर वापस जाने का मन बना चुके थे, लेकिन इस एक प्रोजेक्ट ने उनकी किस्मत बदल दी. आज वो न सिर्फ फेमस हैं, बल्कि उन्हें उनका लॉन्ग ड्यू क्रेडिट भी मिल चुका है.