---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ये तीन रिकॉर्ड तोड़ते ही ‘धुरंधर 2’ बन जाएगी बॉक्स ऑफिस किंग, नंबर 1 पर होगा राज

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म नंबर 1 पर अपना कब्जा जमा सकती है. इसके लिए फिल्म को ये तीन रिकॉर्ड तोड़ने पड़ेंगे.

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. वर्ल्डवाइड फिल्म अबतक 1365 करोड़ रुपये कमा चुकी है. भारत में इसका नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 867 करोड़ रुपये का रहा है जबकि इसने भारत में 1023 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में अब धुरंधर 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है.

अभी इसके आगे इन तीन फिल्मों के रिकॉर्ड खड़े हैं. अब फिल्म की टक्कर आमिर खान की फिल्म दंगल, प्रभास की बाहुबली 2 और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से है. इन तीनों फिल्मों से आगे निकलते ही धुरंधर 2 भारत की सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी.

सबसे पहले इसे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ना होगा. पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड 1742 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. अबतक धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1365 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में जल्द ही फिल्म ये रिकॉर्ड तोड़ देगी.

बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये है. मतलब पुष्पा 2 के बाद धुरंधर द रिवेंज को बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड तोड़ना पड़ेगा. माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही ये रिकॉर्ड भी तोड़ देगी. इस तरह प्रभास की फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट जाएगा.

इसके बाद धुरंधर 2 का सीधा मुकाबला आमिर खान की ब्लॉकबस्टर दंगल से होगा. दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 2070 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ऐसे में रणवीर सिंह को नंबर 1 बनने के लिए 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी.

First published on: Mar 30, 2026 10:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.