---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 की ये बड़ी डिटेल हुई लीक? होली पर दिख सकती है The Revenge के एक्शन की झलक!

Dhurandhar 2 Big Detail Leaked: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में फिल्म का टीजर हुआ जिसे लोगों की काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. वहीं, अब खबर आ रही है कि मेकर्स 'धुरंधर 2' के ट्रेलर रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच 'धुरंधर 2' के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर एक अपडेट सामने आई है.

'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद मेकर्स ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज को लेकर अपनी कमर कस ली है. वहीं, दूसरी तरफ लोगों की 'धुरंधर 2' से उम्मीदें आसमान छू रही हैं.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में होली के त्योहार के आसपास रिलीज कर सकते हैं.

कई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पूरी उम्मीद है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज किया जा सकता है. मेकर्स ईद पर फिल्म की रिलीज से पहले मूवी को लेकर पूरा माहौल बनाना चाहते हैं. इसलिए ट्रेलर की रिलीज का समय इतनी सावधानी से तय किया जा रहा है.

खबरों के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर को एक्शन और थ्रिलर के बीच बैलेंस बनाए रखते हुए इस पर काम किया जा रहा है. इसमें मैन स्टोरी को बरकरार रखते हुए नए सीन और कहानी के नए पहलू दिखाए जाएंगे.

इस रिपोर्ट में प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के हवाले से आगे कहा गया है कि फिल्म के सीक्वल को पहली फिल्म के मुकाबले ज्यादा बड़े पैमाने पर बनाया गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा.

बताया जा रहा है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें वो लयारी के किंग बनकर सामने आएंगे. उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस बहुत लाजवाब होने वाली है.